Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jun, 2025 ♦ 2:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बारात से लौट रही बोलेरो ट्रक से टकराई, फिर…
    झारखंड

    बारात से लौट रही बोलेरो ट्रक से टकराई, फिर…

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बोलेरो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घटना मांडर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार बोलेरो वाहन के एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। घटना इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग जख्मी हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    कैसे हुआ हादसा?

    मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार सभी लोग चान्हो थाना क्षेत्र के हूटार गांव के निवासी थे और एक वैवाहिक समारोह से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वाहन मांडर क्षेत्र से गुजर रहा था, तेज रफ्तार में होने के कारण बोलेरो सामने चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    राहत कार्य शुरू

    हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और मृतक के परिजन स्पॉट पर पहुंच गए। पूरे हूटार गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और जख्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मियों को हरसंभव चिकित्सीय सहायता प्रदान की जा रही है।

    मामले की जांच जारी

    पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो और ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना इस हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

    Also Read : झारखंड शराब घोटाला : दिल्ली से हरियाणा तक 15 लोगों को समन जारी

    Bolero crash critical condition death high speed vehicle injured Jharkhand accident Mandar police station Night Accident ranchi Road Accident road safety severe accident traffic mishap truck collision गंभीर स्थिति घायल झारखंड हादसा ट्रक टक्कर ट्रैफिक हादसा तेज रफ्तार वाहन बोलेरो दुर्घटना भीषण एक्सीडेंट मांडर थाना मौत रांची रात की दुर्घटना सड़क दुर्घटना सड़क सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड शराब घोटाला : दिल्ली से हरियाणा तक 15 लोगों को समन जारी
    Next Article शराब पीकर युवती को गोद में बैठाया, फिर… सपा नेता मुखिया यादव का अश्लील VIDEO VIRAL

    Related Posts

    झारखंड

    कल सुबह जारी होगा JAC 12वीं आर्ट्स का परिणाम, ऐसे करें चेक…

    June 3, 2025
    झारखंड

    बोकारो में अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का खुलासा, मास्टर माइंड सहित चार धराये

    June 3, 2025
    झारखंड

    पत्रकार के साथ मारधाड़ मामले में मुख्य आरोपी प्रवीण प्रजापति गिरफ्तार…

    June 3, 2025
    Latest Posts

    IPL 2025 में RCB की हुई शानदार जीत, पंजाब 6 रन से हारा

    June 3, 2025

    कल सुबह जारी होगा JAC 12वीं आर्ट्स का परिणाम, ऐसे करें चेक…

    June 3, 2025

    बोकारो में अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का खुलासा, मास्टर माइंड सहित चार धराये

    June 3, 2025

    पत्रकार के साथ मारधाड़ मामले में मुख्य आरोपी प्रवीण प्रजापति गिरफ्तार…

    June 3, 2025

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना के लिए झारखंड सरकार ने मंजूर किए 1768 करोड़ रुपये…

    June 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.