Jamshedpur : जमशेदपुर में आज यानी बुधवार को एक युवक की फंदे से लटकती बॉडी मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की शिनाख्त अभिषेक कुमार सिन्हा (33) के तौर पर की गई है। अभिषेक एक निजी बैंक में कार्यरत थे और पारिवारिक विवाद के चलते वह मानसिक रूप से तनाव में थे। घटना मानगो थाना क्षेत्र के गौड़ बस्ती स्थित आनंद विहार डुप्लेक्स की है।
बीवी से हुआ था झगड़ा
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात अभिषेक का अपनी बीवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। सुबह जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा अभिषेक को फंदे से लटकता मिला, जिसके बाद तुरंत अभिषेक को एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
छह माह पहले हुई थी शादि
अभिषेक की शादी छह महीने पहले कदमा के उलियान की एक युवती से हुई थी। दो भाइयों में सबसे बड़े होने के कारण पूरे परिवार की जिम्मेदारी उस पर थी। इस घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। मानगो थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पारिवारिक विवाद के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
Also Read : पूर्व सांसद रमा देवी और बेटी रागिनी गुप्ता के बीच पैतृक संपत्ति विवाद में कोर्ट का बड़ा फैसला
Also Read : ISI के लिए जासूसी कर रहा था यूट्यूबर जसबीर सिंह, पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार