Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jul, 2025 ♦ 11:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एमआई-17वी 5 हेलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स दुर्घटनास्थल से बरामद, फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
    जोहार ब्रेकिंग

    एमआई-17वी 5 हेलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स दुर्घटनास्थल से बरामद, फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

    Team JoharBy Team JoharDecember 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली। वायु सेना के अधिकारियों ने तमिलनाडु के पास कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-17वी 5 हेलीकॉप्टर के महत्वपूर्ण उपकरण और ब्लैक बॉक्स दुर्घटनास्थल से बरामद किया है। मौके से मिले उपकरणों से इस दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की मौत के बारे में सही मिल सकती है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आज शाम 4 बजे तक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर दिल्ली लाये जाने की संभावना है और अंतिम संस्कार शुक्रवार (10 दिसंबर) को दिल्ली छावनी में किया जाएगा।

    तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को वायु सेना के हेलीकॉप्टर हादसे में देश के सैन्य बलों के पहले प्रमुख सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह इकलौते जीवित बचे हैं, जिनका सैन्य अस्पताल, वेलिंगटन में उपचार चल रहा है।

    हादसे के बाद रक्षा अधिकारियों ने खोज क्षेत्र को दुर्घटनास्थल से 300 मीटर से एक किमी. तक बढ़ा दिया गया था। इसके बाद दुर्घटना स्थल से वायु सेना के अधिकारियों ने आज हेलीकॉप्टर के महत्वपूर्ण उपकरण और ब्लैक बॉक्स बरामद किया है। ब्लैक बॉक्स हेलीकॉप्टर की अंतिम उड़ान स्थिति और कॉकपिट बातचीत के बारे में डेटा प्रकट कर सकता है। ब्लैक बॉक्स के जरिये इस दुर्घटना के असली कारणों से संबंधित महत्वपूर्ण डेटा मिल सकेंगे।

    फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आज शाम 4 बजे तक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर दिल्ली लाये जाने की संभावना है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार शुक्रवार (10 दिसंबर) को दिल्ली छावनी में किया जाएगा।

    रावत दंपति के पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके कामराज मार्ग स्थित सरकारी आवास पर लाए जाएंगे। यहीं पर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक अंतिम सम्मान देने के लिए शवों को रखा जाएगा। इसके बाद यहीं से उनके पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा दिल्ली छावनी में बरार स्क्वायर श्मशान घाट तक निकाली जाएगी जहां राजकीय सम्मान से साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्‍टाफ जनरल बिपिन रावत को मद्रास रेजीमेंटल सेंटर में दी जा रही अंतिम विदाई
    Next Article गुमला में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, घंटो चली गोली, सर्च अभियान तेज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल अटैक में नाम उछलने के बाद श्रीवास्तव गैंग का आया बयान, कहा- हमलोग ये गंदी हरकत नहीं करते

    July 27, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पुख्ता सबूत के आधार पर रामगढ़ पुलिस कर रही कार्रवाई : एसपी

    July 27, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    स्कॉर्पियो में बैठ कर रहे थे डकैती की प्लानिंग, तीन चढ़े पुलिस के हत्थे

    July 27, 2025
    Latest Posts

    पेट्रोल अटैक में नाम उछलने के बाद श्रीवास्तव गैंग का आया बयान, कहा- हमलोग ये गंदी हरकत नहीं करते

    July 27, 2025

    पुख्ता सबूत के आधार पर रामगढ़ पुलिस कर रही कार्रवाई : एसपी

    July 27, 2025

    स्कॉर्पियो में बैठ कर रहे थे डकैती की प्लानिंग, तीन चढ़े पुलिस के हत्थे

    July 27, 2025

    पावर ग्रिड में डकैती कर महज 1.73 लाख में बेच दिया था सामान, पुलिस ने 9 को दबोचा

    July 27, 2025

    भाषाई अस्मिता की रक्षा के लिए मंच सरकार से लगातार लगाता रहेगा गुहार : कैलाश यादव

    July 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.