Jamshedpur : साहेबगंज जिले के भोगनाडीह में सिदो-कान्हू के वंशजों पर हुए लाठीचार्ज और गोलीबारी की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन आदिवासी सुरक्षा परिषद के बैनर तले आयोजित किया गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश हांसद ने किया। उन्होंने झारखंड सरकार पर आदिवासियों के साथ दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ आदिवासियों के नाम पर वोट मांगती है और दूसरी तरफ उनके महापुरुषों के वंशजों पर लाठी और गोली चलवाती है।
रमेश हांसद ने सरकार से मांग की कि साहेबगंज के उपायुक्त (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) को तत्काल निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो भाजपा साहेबगंज में बड़ा आंदोलन करेगी और गांव-गांव जाकर सरकार की असलियत लोगों के सामने लाएगी।
उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू पूरे आदिवासी समाज के प्रेरणा स्रोत हैं और उनके वंशजों पर लाठीचार्ज पूरे समुदाय का अपमान है। भाजपा आदिवासियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करती रहेगी।
प्रदर्शन के दौरान आदिवासी सुरक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करने तथा पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।
Also Read : झारखंड राज्य पत्थर उद्योग संघ ने की इमर्जेंसी मीटिंग… जानिये क्यों
Also Read : बीकेबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल को गोद लेंगे सेवानिवृत्त आईजी प्रांतोष कुमार दास
Also Read : पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा की हालत गंभीर, रांची रेफर
Also Read : वक्फ पर तेजस्वी यादव के बयान को लेकर BJP का हमला, कहा – क्या RJD को चाहिए शरिया कानून
Also Read : बिहार कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
Also Read : पहली बार JDU कार्यालय में लगी PM मोदी की तस्वीरें
Also Read : 11 जुलाई से होगी सावन की शुरुआत, इस बार चार सोमवार का है शुभ संयोग