Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jul, 2025 ♦ 1:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में BJP ओबीसी मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक, सरकार पर OBC समुदाय को ठगने का लगाया आरोप
    झारखंड

    रांची में BJP ओबीसी मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक, सरकार पर OBC समुदाय को ठगने का लगाया आरोप

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ निखिल आनंद ने हेमंत सरकार पर ओबीसी समुदाय को ठगने का आरोप लगाया है. रांची प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ निखिल आनंद ने हेमंत सरकार के चुनावी वादों को याद कराते हुए कहा कि जनता को भ्रमित कर सत्ता पाने में सफल रही इस सरकार ने जनता को ठगा है.

    डॉ निखिल आनंद ने आगे कहा कि रघुवर सरकार के द्वारा विकास और कल्याणकारी योजनाओं को राज्य की वर्तमान की हेमंत सरकार अवरुद्ध कर रही है. ओबीसी समाज को राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार होना पड़ रहा है. राज्य की वर्तमान हेमंत सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में ओबीसी समाज को 27% आरक्षण देने की बात कही थी. अब तक 2 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी ओबीसी को आरक्षण देने के नाम पर इनके कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है.

    उन्होंने कहा कि भाजपा ओबीसी समाज को ठगने नहीं देगी. ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी राज्य से लेकर पंचायत स्तर और ग्रामीण स्तर तक पहुंचकर इस मुद्दे को उठाएगी. साथ ही समाज के लोगों को हेमंत सरकार की विफलता के बारे बताएगी. भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य ओबीसी समाज को एकजुट करना है.

    मोदी सरकार ओबीसी का पक्षधर
    डॉ निखिल आनंद ने केंद्र की मोदी सरकार को ओबीसी का पक्षधर बताते हुए कहा कि विगत दिनों राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक विश्व के सबसे बड़े स्टैच्यू ‘Statue of Unity’ के प्रांगण गुजरात में हुई. केंद्र की मोदी सरकार ने देश की आजादी के बाद पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में 27 मंत्री ओबीसी समाज से दिए हैं. इसके अलावा मोदी सरकार ने National OBC Commission को संवैधानिक दर्जा दिया है. साथ ही NEET में मोदी सरकार ने ओबीसी समाज को आरक्षण दिया है. जिससे आने वाले दिनों में ओबीसी समाज को लाभ मिलेगा. मोदी सरकार का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम है.

    ओबीसी मोर्चा की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक शुरू
    भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार से प्रारंभ हो गयी. 19 दिसंबर यानी बैठक के दूसरे दिन नगड़ी के स्वर्णरेखा बैंक्वेट सभागार में कार्यसमिति की बैठक होगी. शनिवार को प्रदेश कार्यालय के पंडित दीनदयाल सभागार में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रोफेसर आदित्य साहू ने संबोधित किया एवं बैठक की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने की.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा में सदर ब्लॉक CO की पिटाई से बुजुर्ग की मौत, वृद्ध के शव के साथ सीओ के खिलाफ नारेबाजी
    Next Article रांची सदर अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने में देरी पर झारखंड हाई कोर्ट नाराज, कंपनी को बताने को कहा कब तक काम पूरा होगा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : BJP विधायक नवीन जायसवाल बने विधानसभा में मुख्य सचेतक, राज सिन्हा और नागेंद्र महतो उपसचेतक

    July 26, 2025
    जामताड़ा

    श्री श्याम मंदिर चोरी कांड : स्पॉट पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम, SP बोले- जल्द होगा खुलासा

    July 26, 2025
    झारखंड

    पत्निहंता को उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी ठोका

    July 26, 2025
    Latest Posts

    बिहार के इस जिले में बन रहा है तीसरा खादी मॉल… जानें

    July 26, 2025

    ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, सोशल मीडिया पर बढ़ा बज

    July 26, 2025

    Breaking : BJP विधायक नवीन जायसवाल बने विधानसभा में मुख्य सचेतक, राज सिन्हा और नागेंद्र महतो उपसचेतक

    July 26, 2025

    श्री श्याम मंदिर चोरी कांड : स्पॉट पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम, SP बोले- जल्द होगा खुलासा

    July 26, 2025

    पुलिस और कुख्यात अपराधी अजय नट के बीच मुठभेड़, पैर में लगी दो गो’लियां

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.