Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 9:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा, सरकार कोरोना काल के टैक्स को माफ करे
    झारखंड

    भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा, सरकार कोरोना काल के टैक्स को माफ करे

    Team JoharBy Team JoharMarch 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची । भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि कोरोना काल में ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। सरकार इस समय के टैक्स को माफ करे। उन्होंने कहा कि अबतक नगर विकास के बजट का मात्र 28 प्रतिशत राशि ही खर्च हुई है यानी मात्र 763 करोड़ रुपये ही विभाग ने खर्च किये हैं। जुडको लूट का साधन बन गया है। नवीन जायसवाल मंगलवार को विधानसभा में भोजनावकाश के बाद परिवहन, नगर विकास विभाग के अनुदान मांग पर कटौती प्रस्ताव रखते हुए बोल रहे थे।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जनता के डर से नगर निकाय चुनाव दलगत आधार पर नहीं करने का निर्णय लिया है। पूर्व की सरकार ने दलगत आधार पर नगर निकाय का चुनाव कराया था। पूर्व की तरह नगर निकाय का चुनाव दलगत आधार पर कराया जाये। उन्होंने कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग फ्री होल्ड कर रहा है लेकिन रजिस्ट्री फीस आवास के साथ-साथ आवासीय परिसर की जमीन की भी ली जा रही है, यह गलत है।

    उन्होंने सरकार से शहरी क्षेत्र में बोरिंग करने का आदेश देने की मांग की। सिटी बसों का परिचालन राज्य के अन्य शहरों में भी शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्षदों को मात्र सात हजार रुपये वेतन मिलता है। इसे बढ़ाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम में पिछले दो वर्षों से समन्वय का अभाव है। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। चुने हुए जनप्रतिनिधि की बात नहीं सुनी जा रही है।

    झामुमो विधायक सुदिव्य सोनू ने कटौती प्रस्ताव के विरोध में बोलते हुए कहा कि झारखंड का हाल वैसा ही है जैसा एक शायर ने कहा है, लम्हों ने खता की सदियों ने सजा पायी। नगर विकास विभाग घोटाले की भेंट चढ़ गया। वर्ष 2005 में मैनहार्ट घोटाला हुआ। उस समय नगर विकास मंत्री रघुवर दास ही थे। रघुवर सरकार में घोटालों की लंबी फेहरिस्त है। पिछली सरकार में नगर विकास विभाग सीपी सिंह के पास था। हरमू नदी को नाला बना दिया और इस कार्य में 84 करोड़ रुपये डकार गए। भाजपा वाले कंबल ओढ़कर घी पीते हैं।

    #Jharkhand News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में दो महिला समेत तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
    Next Article महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक विकास मंत्री नवाब मलिक की अंतिरम याचिका खारिज

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में PhD प्रवेश परीक्षा पर रोक, अब NET और JET से ही होगा नामांकन

    August 2, 2025
    झारखंड

    झारखंड में फिर तेज हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    August 2, 2025
    झारखंड

    देवघर एम्स में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा चूक, चार पुलिसकर्मी निलंबित

    August 2, 2025
    Latest Posts

    74 लाख किसानों के खातों में आज ट्रांसफर होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त

    August 2, 2025

    झारखंड में PhD प्रवेश परीक्षा पर रोक, अब NET और JET से ही होगा नामांकन

    August 2, 2025

    कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

    August 2, 2025

    झारखंड में फिर तेज हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    August 2, 2025

    देवघर एम्स में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा चूक, चार पुलिसकर्मी निलंबित

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.