Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 11:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा, आईएएस राजीव अरुण एक्का को सरकार निलंबित करे
    झारखंड

    भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा, आईएएस राजीव अरुण एक्का को सरकार निलंबित करे

    Team JoharBy Team JoharMarch 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने आईएएस राजीव अरुण एक्का के निलंबन की मांग की है। मरांडी ने सोमवार को ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध करते हुए कहा है कि ट्रांसफर कोई सजा नहीं, राजीव अरुण एक्का को निलंबित करिये।

    उन्होंने कहा कि होम डिपार्टमेंट जैसे संवेदनशील एवं राज्य-देश की परम गोपनीय जानकारी रखने वाले विभाग की फाइल दलाल के यहां ले जाने का मामला बेहद गंभीर, चिंतनीय और शर्मनाक है। इस गंभीर मामले में ऑफिशियल सिक्रेट एक्ट, पद का दुरुपयोग करने के आरोप की धाराओं में मुकदमा किया जाना चाहिए। राजीव अरुण और इनके दलाल सिंडिकेट को जेल भेजना चाहिए।

    बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री सोरेन की भूमिका पर भी सवाल उठाया और कहा कि मुख्यमंत्री खुद होम डिपार्टमेंट के मंत्री भी हैं। ऐसे में कोई कैसे विश्वास करेगा कि बिना मुख्यमंत्री की अनुमति के गृह विभाग का सचिव विभागीय फाइलों को दलाल के यहां ले जाकर रखेगा। मुख्यमंत्री को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसा किये बिना मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी से कैसे बच सकते हैं? उनकी बातों पर गंभीरता से सरकार विचार करे।

    उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को एक वीडियो क्लिप जारी किया था। इसमें आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया था कि ये वीडियो क्लिप विशाल चौधरी के रांची के अरगोड़ा चौक के निकट स्थित कार्यालय का है। विशाल चौधरी का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब ईडी की टीम ने उसके ठिकाने पर छापेमारी की थी। इस वीडियो में विशाल चौधरी के दफ्तर में बैठकर राजीव अरुण एक्का सरकारी फाइलें निपटा रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने वीडियो जारी करते हुए राजीव अरुण एक्का को पद से हटाने की मांग की थी। इसके बाद रविवार रात झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर राजीव अरुण एक्का का तबादला कर दिया। उन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव के पद से हटाकर पंचायती राज विभाग में प्रधान सचिव नियुक्त कर दिया गया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
    Next Article कई बार समन भेजने के बाद डीएसपी प्रमोद मिश्रा पहुंचे ईडी कार्यालय, पूछताछ शुरू

    Related Posts

    जामताड़ा

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग पुलिस ने मुहर्रम को लेकर किया मॉक ड्रिल…

    July 5, 2025
    झारखंड

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025
    Latest Posts

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025

    हजारीबाग पुलिस ने मुहर्रम को लेकर किया मॉक ड्रिल…

    July 5, 2025

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदला लेने की थी तैयारी

    July 5, 2025

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.