Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 12:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा नेताओं ने की बैठक, लोकसभा चुनाव 2024 में संथाल परगना की दो सीटों पर हार का किया मंथन
    झारखंड

    भाजपा नेताओं ने की बैठक, लोकसभा चुनाव 2024 में संथाल परगना की दो सीटों पर हार का किया मंथन

    Team JoharBy Team JoharJune 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: लोकसभा चुनाव 2024  में भाजपा की संथाल परगना की दो सीट पर हार के बाद पार्टी के नेताओं ने एक बैठक की. यह बैठक जिले के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अमरापाड़ा प्रखंड में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ हुई. जिसमें मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, राजमहल विधायक अनंत ओझा, जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, ताला मरांडी के अलावा पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में भाजपा की राजमहल लोकसभा में हुई हार, सभी 6 विधानसभा में झामुमो से पीछे रहने सहित कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

    वहीं पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में कड़ी मेहनत से सभी सीट पर जीत दर्ज करने की बात कही. इस दौरान राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि एसटी सीटों के लिए हमारे कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने यहां के मतदाताओं को झूठे वादे किये और बरगला कर उनका वोट हासिल किया.

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पंचायत से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक वोट लेने के लिए कहीं झूठ नहीं बोले क्योंकि ये कला हमारे पार्टी कार्यकर्ताओ में नहीं है. उन्होंने कहा कि हम सच्ची राजनीति करते है क्योंकि सेवा ही संगठन है. आदित्य साहू ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पैसे के बल पर और झूठे वादे कर लोगों को बरगलाया और वोट लेने का काम किया. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता झूठे वादे करने वालों को सबक सिखाएगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा सीट लाई. जिससे की यह साबित होता है कि जनता अब सब समझ रही है.

    चुनाव पार्टी भाजपा मंथन लोकसभा हार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकंचनजंगा ट्रेन हादसा : रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर्स, कॉल कर पा सकते हैं मदद
    Next Article असम CM ने खत्म किया #VIPCulture, अब अधिकारियों को नहीं मिलेगी मुफ्त बिजली

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.