Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में बीजेपी नेता जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में बीजेपी नेता जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या

    Team JoharBy Team JoharSeptember 22, 2021Updated:September 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजधानी रांची में अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए भाजपा नेता जीतराम मुंडा को सरेआम गोली मार दी. जीतराम मुंडा एक कार्यक्रम से लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए. गोलीबारी में घायल भाजपा नेता को आनन-फानन में ओरमांझी के मेदांता अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जीतराम मुंडा के करीबी मित्र और भाजपा मीडिया मंडल प्रभारी राज किशोर साहू भी गोली लगने से घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं. जीतराम मुंडा केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बेहद करीबी थे. भाजपा के कई अन्य नेता भी अस्पताल पहुंचे.

    क्या है पूरा मामला

    जितराम मुंडा ओरमांझी के ब्लॉक चौक पर भाजपा द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में भाग लेकर वापस लौट रहे थे. उस समय उनके साथ मीडिया मंडल प्रभारी राज किशोर साहू भी थे. दोनों में यह तय किया कि चाय पी कर फिर घर लौटा जाए. जिसके बाद दोनों ओरमांझी के आर्यन होटल के पास पहुंचे और चाय का आर्डर देकर बातचीत करने लगे. गौरतलब है कि आर्यन होटल भी मंडल मीडिया प्रभारी राज किशोर साहू का ही है. दोनों चाय पी रहे थे कि तभी दो अपराधी मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग में जीतराम मुंडा को गोली लगी और वह मौके पर गिर पड़े. वहीं एक गोली राज किशोर साहू के पंजे को चीरती हुई निकल गई.

    आनन-फानन में घायल राजकिशोर ही जीतराम को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया. घायल राजकिशोर ने बताया कि वे लोग चाय पी रहे थे इसी दौरान सड़क की दूसरी तरफ बाइक खड़ा कर दो युवक उनके पास पहुंचे और अचानक पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी. फायरिंग के बाद मौके पर भगदड़ मच गई जिसका फायदा उठाकर दोनों अपराधी फरार हो गए.

    अर्जुन मुंडा, संजय सेठ सहित कई नेता पहुंचे अस्पताल

    जीतराम मुंडा की हत्या की खबर सुनकर अस्पताल में भीड़ जमा हो गई. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, रांची से भाजपा सांसद संजय सेठ सहित कई भाजपा नेता भागे-भागे अस्पताल पहुंचे. राजधानी में हुए इस जघन्य हत्याकांड को लेकर भाजपा नेताओं में काफी आक्रोश है. सांसद सेठ ने कहा कि राज्य में अपराधियों का राज कायम हो गया है. यहां कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. अपराधी प्रशासन को ठेंगा दिखा कर अपराध कर रहे हैं. राज्य में कोई भी सुरक्षित नहीं है. इस राज्य में जज, पत्रकार, व्यापारी, सहित सभी वर्ग अपराधियों से त्रस्त हैं. राज्य में माफिया राज कायम है. सांसद संजय सेठ ने सरकार और प्रशासन से 24 घंटे में हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है अन्यथा मामले में बड़ा आंदोलन करने की बात कही.

    अर्जुन मुंडा ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की

    रांची जिला ग्रामीण एसटी युवा मोर्चा के अध्यक्ष जीतराम मुंडा की ओरमांझी में गोली मारकर हत्या पूरी तरह प्रशासनिक विफलता का परिणाम है. जीतराम को पहले से ही जानलेवा हमले की आशंका थी. उनपर पहले भी हमला हो चुका था. इसकी सूचना पूरे प्रशासनिक अमले को थी. उन्होंने आर्म लाइसेंस के लिए भी आवेदन दिया था, लेकिन प्रशासन ने न तो उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करायी और न ही आर्म्स लाइसेंस दिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस पूरे मामले की जांच कराएं और इस मामले में हुई प्रशासनिक चूक को सार्वजनिक करें.

    murder
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में शिक्षकों ने बेरहमी से छात्र को पीटा, वीडियो वायरल
    Next Article धनबाद में रेस्टोरेंट में लगी आग, इलाके में मची अफरा तफरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    चाईबासा

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    Latest Posts

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.