Jharkhand: झारखंड में जन्म प्रमाण पत्र को लेकर फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। नगर निगम को मिली शिकायत के आधार पर एक विशेष टीम ने छापेमारी कर फर्जी सर्टिफिकेट तैयार करने वाली एक दुकान को रंगे हाथों पकड़ा और तुरंत सील कर दिया।
कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कई फर्जी प्रमाण पत्रों का रिकॉर्ड बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नगर निगम की ओर से अब इस पूरे रैकेट की गहन जांच की जा रही है। जिन लोगों ने इन फर्जी दस्तावेजों का उपयोग किया है, उनकी भी पहचान की जा रही है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने या इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई से नगर निगम ने साफ संकेत दे दिया है कि सरकारी दस्तावेजों में गड़बड़ी करने वालों के लिए अब सख्त रवैया अपनाया जाएगा।
Also read:झारखंड के हर गांव को आत्मनिर्भर बनाना सीएम हेमंत का लक्ष्य : दीपिका पांडेय सिंह