Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Nov, 2025 ♦ 11:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गढ़वा : हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार किशोरी की मौत, पिता घायल
    झारखंड

    गढ़वा : हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार किशोरी की मौत, पिता घायल

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा : शहर में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आकर मोटरसाइकिल पर सवार एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि मृतका का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका मधु कुमारी 17 वर्ष, पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के सिलीदाग गांव निवासी वीरा सिंह की पुत्री थी। जबकि घायल वीरा सिंह पिता शंकर सिंह का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    घटना शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के सामने घटित हुई है, जहां पीछे से आए एक तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेराल की ओर जा रहे पिता-पुत्री को अपने चपेट में ले लिया। इससे मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी मधु कुमारी 17 वर्ष, की हाइवा से कुचलकर मौत हो गई। जबकि मृतका का पिता वीरा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार लोग सड़क के किनारे से होकर अपनी साइड में ही चल रहे थे। इस बीच पीछे से आए तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। जिससे मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी मधु कुमारी की हाईवा के चक्का के नीचे आ गई और कुचलकर उसकी मौत हो गई। जबकि टक्कर लगने के बाद वीरा सिंह सड़क के बगल में फेंका गया। उसे भी गंभीर चोट लगी है।

    घायल वीरा सिंह को घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि वीरा सिंह के पिता का इलाज मेराल थाना क्षेत्र के संगबरिया स्थित अस्पताल में चल रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार, वीरा सिंह अपनी पुत्री को लेकर अस्पताल में भर्ती पिता से मिलने संगबरिया जा रहा था। इस दौरान सदर अस्पताल के समीप यह घटना घटित हो गई। घटना के बाद हाईवा का चालक व खलासी ने गाड़ी छोड़कर वहां से भागने का प्रयास किया। लेकिन घटनास्थल के आसपास के लोगों ने उन दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। घटना की सूचना मिलने पर गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविनय महतो हत्याकांड मामले में सीबीआई ने दर्ज की प्राथमिकी, डीएसपी सुधांशु शेखर बनाये गये जांच अधिकारी
    Next Article पाकुड़: कपड़े के शोरूम में लगी आग, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नीरज सिंह ह’त्याकांड पर संजीव सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- भाई के म’र्डर में मेरा नाम आना…

    November 9, 2025
    झारखंड

    हरमू मैदान में सजा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का रंगीन मेला, लगाए गए 150 स्टॉल

    November 9, 2025
    गोड्डा

    बाइक से हो रही थी गांजा तस्करी, 12 किलो माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2025
    Latest Posts

    नीरज सिंह ह’त्याकांड पर संजीव सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- भाई के म’र्डर में मेरा नाम आना…

    November 9, 2025

    हरमू मैदान में सजा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का रंगीन मेला, लगाए गए 150 स्टॉल

    November 9, 2025

    बाइक से हो रही थी गांजा तस्करी, 12 किलो माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2025

    IND-SA टेस्ट सीरीज : शुभमन गिल समेत चार भारतीय खिलाड़ी कोलकाता पहुंचे

    November 9, 2025

    घाटशिला उपचुनाव के मद्देनजर ड्राई डे घोषित, शराब की बिक्री पर पूर्ण पाबंदी

    November 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.