Gumla : गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के महुआ मोड़ के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में खकसी टोली निवासी 35 वर्षीय विमल लकड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, संतोष मिंज और विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तुरंत इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया।
घायल विनोद कुमार ने बताया कि वे तीनों दोस्त बंदई मेला देखने के बाद एक ही बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। तेज रफ्तार और मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। पुलिस के अनुसार, बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

Also Read : CRPF हेड कांस्टेबल की संदेहास्पद मौ’त
Also Read : चांचकी गांव में जूट के ढेर में लगी भीषण आ’ग, भारी नुकसान
Also Read : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना : जल्द बैंक खातों में पहुंचेगी नवंबर की किस्त

