Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Jul, 2025 ♦ 11:39 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बिहार के ठेकेदार ने रांची की कंपनी से की 9.50 करोड़ की ठगी, लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज
    झारखंड

    बिहार के ठेकेदार ने रांची की कंपनी से की 9.50 करोड़ की ठगी, लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड में कई क्षेत्रों में काम करनी वाली कंपनी विजेता प्रोजेक्ट के लिए काम करने वाले ठेकेदार ने कंपनी के 9.50 करोड़ गबन कर लिये हैं। इस मामले को लेकर कंपनी के अकाउंट सेक्शन की ओर से रांची के लालपुर थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। मामले का आरोपी बिहार का रहने वाला अमित कुमार सिंह नामक युवक है।

    कंपनी की ओर से दर्ज कराए गए प्राथमिकी में यह बताया गया है कि विजेता प्रोजेक्ट को बिहार में जल संसाधन विकास विभाग की ओर से डैम बनाने का काम मिला हुआ था। इस दौरान पटना के रहने वाले अमित कुमार सिंह ने कंपनी से संपर्क कर यह बताया कि उसे पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने का लंबा अनुभव है और वह डैम का निर्माण कार्य करना चाहता है. इस दौरान अमित सिंह लगातार कंपनी के रांची स्थित ऑफिस आता रहा। इस दौरान कंपनी का अमित पर भरोसा बढ़ गया और कंपनी ने पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर डैम निर्माण का काम अमित को दे दिया।

    एकरारनामा के आधार पर काम के एवज में कंपनी के प्रबंध निदेशक ने एसबीआई की पटना स्थित मुख्य शाखा में चालू खाता खोला. चालू खाते के कुछ सादे चेक पर हस्ताक्षर कर प्रबंध निदेशक ने अमित कुमार सिंह को दे दिया। अमित कुमार सिंह ने शुरुआत में बेहतर तरीके से काम किया और कंपनी का भरोसा भी जीता। कुछ समय बाद गलत तरीके से अमित कुमार सिंह ने मंगलमूर्ति कंस्ट्रक्शन के नाम से एक फर्म बनाकर पांच करोड़ 62 लाख रुपये अलग-अलग तिथियों में स्थानांतरित कर लिया। अमित कुमार सिंह ने जलाशय परियोजना का काम भी रोक दिया और उसके बाद कंपनी के नाम पर विभिन्न आपूर्तिकर्ता के 3 करोड़ 82 लाख रुपये को भी हड़प लिया। इस तरह अमित ने कंपनी को कुल 9.44 करोड़ रुपये का चूना लगाया है।

    लालपुर थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। जल्द ही इस मामले में लालपुर पुलिस अमित को नोटिस भेजेगी। पुलिस की तरफ से ठगी के शिकार कंपनी से कुछ और दस्तावेज मांगे गए हैं जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Jhakrhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : ग्रामीणों ने दो बदमाशों को एक देसी कट्टा के साथ पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
    Next Article तहलका के पूर्व एडिटर इन चीफ तरुण तेजपाल यौन उत्पीड़न के सभी आरोपों से हुए बरी, गोवा फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला

    Related Posts

    क्राइम

    JMM नेता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    July 28, 2025
    झारखंड

    सावन की तीसरी सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    July 28, 2025
    झारखंड

    रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को दिया था धमकी, धनबाद का पाल गिरफ्तार

    July 28, 2025
    Latest Posts

    JMM नेता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    July 28, 2025

    भारतीय क्रिकेट टीम को झटका : ऋषभ पंत पांचवें टेस्ट से बाहर, नारायण जगदीशन को मिली जगह

    July 28, 2025

    बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का कल होगा भव्य लोकार्पण, 15 देशों के बौद्ध धर्मावलंबी होंगे शामिल

    July 28, 2025

    शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में

    July 28, 2025

    राजधानी के एक होटल में लगी भीषण आ’ग, पांच जख्मी

    July 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.