Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 10:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बड़ी खबर: प्रतिष्ठित अखबार खबर मन्त्र के मालिक अभय सिंह का अकस्मात मौत, कोरोना जांच में रिपोर्ट आया पॉजिटिव
    झारखंड

    बड़ी खबर: प्रतिष्ठित अखबार खबर मन्त्र के मालिक अभय सिंह का अकस्मात मौत, कोरोना जांच में रिपोर्ट आया पॉजिटिव

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2020Updated:September 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    राँची। झारखण्ड की राजधानी से बड़ी और दुःखद खबर आई है। राँची से छपने वाला अखबार खबर मंत्र, बिरसा का गांडीव संध्या दैनिक और वन बृंदावन कंट्रक्शन के मालिक अभय सिंह का शुक्रवार को सुबह 5 बजे गुरुनानक अस्पताल में निधन हो गया। अभय सिंह अखबार के मालिक के साथ साथ राँची के जाने-पहचाने बिल्डर भी थे। कुछ साल पहलेे उन्होंने राँची से खबर मंत्र अखबार का प्रकाशन शुरू किया था।

    जानकारी के अनुसार कल सीने में दर्द और सांस लेने की दिक्कत होने पर गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया था। रात करीब 11 बजे अभय सिंह बेटी से वीडियो कॉल पर बातचीत किए। लेकिन देर रात उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने पर डाॅक्टरों ने स्थिति नियंत्रित कर ली थी। लेकिन सुबह उनका निधन हो गया।

    जाँच रिपोर्ट पॉजिटीव

    भर्ती कराने समय कोरोना जांच सैम्पल लिया था, श्री सिंह का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। मिली जानकारी अनुसार अखबार के मालिक की मौत कोरोना वायरस से हुई है।

    गुरुनानक अस्पताल से शव सीधे हरमू मुक्ति धाम ले गया है।जहां प्रशासन के देखरेख में अन्तिम संस्कार किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दैनिक समाचार पत्र “खबर मन्त्र” के प्रकाशक सह प्रधान संपादक अभय सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभय सिंह का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें।

    बता दें बीते दिनों एक अपराधी गिरोह ने अभय सिंह को जान मारने की धमकी दी थी और फिरौती की रकम मांगी थी। उसके बाद मोरहाबादी के निकट स्थित उनके दफ्तर पर गोलीबारी भी की गयी थी, हालांकि उसमें किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था. बाद में उक्त मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी भी हुई थी।

    Abhay singh Jharkhand news Latest Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघाघरा में युवक का अपहरण कर अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या
    Next Article झारखंड : घर बैठे ही कीजिए कल से स्टांप पेपर की खरीदारी, नई व्यवस्था होगी लागू

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    झारखंड

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025
    Latest Posts

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.