Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 3:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»‘अहिंसा के मार्ग पर चलकर सुलझाए जा सकते हैं बड़े-बड़े मसले’
    झारखंड

    ‘अहिंसा के मार्ग पर चलकर सुलझाए जा सकते हैं बड़े-बड़े मसले’

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariOctober 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज कांग्रेस भवन रांची में मनाई गई. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और अन्य नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद बापू वाटिका में महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया. अपने विचार साझा करते हुए केशव महतो कमलेश ने कहा कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के विचार आज भी प्रासंगिक हैं. उन्होंने कहा गांधीजी के सिद्धांतों ने समाज को महत्वपूर्ण संदेश दिया है. अहिंसा के मार्ग पर चलकर बड़े-बड़े मसले सुलझाए जा सकते हैं.

    शास्त्री के नेतृत्व कौशल की सराहना
    कमलेश ने पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री के नेतृत्व कौशल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कठिन समय में जय जवान, जय किसान का नारा बुलंद किया. जो देश की प्रगति में महत्वपूर्ण अध्याय साबित हुआ. उन्होंने कहा कि ऐसे विभूतियों के आदर्शों को आज अपनाने की आवश्यकता है. कार्यक्रम में विकसित झारखंड, समृद्ध झारखंडवासी का संकल्प लेकर आगामी विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की गई. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा यह संगठन की एकता को प्रदर्शित करने का समय है. झारखंड पर पूंजीवादियों की गिद्ध दृष्टि है, जिसे बचाने का दृढ़ संकल्प लेना होगा. यह चुनाव झारखंडी मानुष के हितों की रक्षा का महत्वपूर्ण पड़ाव होगा.
    हमारी मेहनत ही असली पूंजी
    कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि हमारी मेहनत ही असली पूंजी है. उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में सरकार ने जो कार्य किए हैं, वे झारखंड की भलाई के लिए महत्वपूर्ण हैं. इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदीप कुमार बालमुचू, अमूल्य नीरज खलको और अन्य नेताओं सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

    अहिंसा अहिंसा का मार्ग आदमकद प्रतिमा कांग्रेस भवन केशव महतो कमलेश जयंती प्रासंगिकता बापू वाटिका मसले सुलझाना महत्वपूर्ण संदेश महात्मा गांधी रांची लाल बहादुर शास्त्री श्रद्धांजलि सत्य सद्भाव समाज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 3 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल, 7000 कर्मचारी होंगे शामिल
    Next Article डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत 20 दिन के पेरोल पर जेल से रिहा

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.