Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 1:40 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमीन कारोबारी कुंदन की हत्या में ‘बीड़ी’ गिरफ्तार, कालू के इशारे पर मारी थी गोली
    झारखंड

    जमीन कारोबारी कुंदन की हत्या में ‘बीड़ी’ गिरफ्तार, कालू के इशारे पर मारी थी गोली

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive team

    रांची। रांची के जेल चौक के समीप दस अगस्त की शाम ईंट-बालू सप्लायर और जमीन कारोबारी कुंदन सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी राज वर्मा उर्फ बीड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। लालपुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने आरोपी को धर दबोचा। इससे पहले राज वर्मा के साथ घटना को अंजाम देने वाले रोहित मुंडा ने सरेंडर कर दिया था, उसे पुलिस ने रिमांड पर लिया है। जल्द ही पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

    बीते दस अगस्त को जय मार्बल दुकान में बैठे रहने के दौरान गोली मार दी गई थी। गोली मारे जाने की घटना के 50 दिनों बाद कुंदन सिंह की मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी राज वर्मा उर्फ बीड़ी और रोहित मुंडा डिप्टीपाड़ा के रास्ते भाग गए थे। इस दौरान उसी रास्ते से गुजर रहे एक बाइक सवार को रोका और पिस्तौल दिखाकर उसकी बाइक लूट ली थी। उसी बाइक से वह फरार हो गए थे। घटना के बाद कुंदन का इलाज रिम्स में चला था। 12 अगस्त को ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई। इसके बावजूद कुंदन के शरीर में इंफेक्शन फैल गया। बाद में एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया लेकिन अचानक स्थिति बिगड़ने से कुंदन की मौत हो गई।

    पुलिस के मुताबिक कुंदन सिंह की बहन पूनम देवी ने एफआईआर दर्ज कराई थी. इसमें बताया था कि कालू लामा ने फरवरी में कॉल कर 10 लाख की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इस मामले में कालू लामा जेल चला गया था। जेल जाने के बाद उसने अपने गिरोह के सदस्य राज वर्मा से हमला करा दिया। घायल कुंदन के परिजनों के अनुसार पूरी प्लानिंग के साथ राज वर्मा कुंदन सिंह की हत्या के लिए दुकान पहुंचा था।

    पुलिस के मुताबिक कुंदन सिंह के मोबाइल पर 8434207532 से 27 फरवरी को करीब ढाई बजे कॉल कर दस लाख की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी एदलहातू अराधना सिंह गली निवासी कालू लामा ने मांगी थी। इससे पहले भी बीते 16 फरवरी को मोबाइल नंबर 9174809158 से कॉल कर किसी तिवारी से बातचीत करने के लिए कहा था। उस समय भी धमकी दी थी। इसे लेकर कुंदन सिंह ने एफआइआर दर्ज कराई थी। इस मामले में कालू लामा को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। राज वर्मा की तरफ से रंगदारी की मांग और गोलीबारी जेल में बंद कालू के ही इशारे पर किए जाने की बात सामने आई है।

    #Jharkhand News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा : सेप्टिक टैंक में सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत
    Next Article झारखंड में कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला मामले में दोषी पूर्व मंत्री दिलीप रे की सजा पर फैसला 26 अक्टूबर को

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.