Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Aug, 2025 ♦ 8:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ में भुरकुंडा फायरिंग केस का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार…
    झारखंड

    रामगढ़ में भुरकुंडा फायरिंग केस का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jharkhand: रामगढ़ के भुरकुंडा इलाके में 13 जून 2025 की सुबह गोलियों की आवाज़ से अफरा-तफरी मच गई। करीब 8 बजे भदानीनगर ओपी क्षेत्र स्थित भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में दो नकाबपोश बाइक सवार अपराधियों ने खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैलाई। इस सनसनीखेज घटना को अंजाम देने के पीछे संगठित गिरोह की गहरी साजिश थी जिसका खुलासा रामगढ़ पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में कर दिया।

    पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर पतरातू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। SIT की टीम ने जांच के दौरान मुख्य शूटर सुजीत डोम को उसके घर रिवर साइड, बुध बाजार, भुरकुंडा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम उजागर किए और बताया कि कुणाल कुमार उर्फ बादल सिंह और बसंत मुंडा उर्फ गल्टु किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

    इसके बाद पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर इनामुल अंसारी, मजहर अंसारी, आजाद अंसारी, कुणाल कुमार और बसंत मुंडा को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह दहशत फैलाकर रंगदारी वसूली करता है। घटना के दिन इनामुल अंसारी बाइक चला रहा था और पीछे बैठा सुजीत डोम रेलवे साइडिंग में फायरिंग कर रहा था। वहीं, मजहर, आजाद और सद्दाम अंसारी आसपास खड़े होकर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और मोबाइल से सूचना दे रहे थे।

    गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो 7.62 MM देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, हीरो ग्लैमर बाइक (JH11Z 3165), पांच मोबाइल फोन, घटना के समय पहने गए कपड़े और जूते बरामद किए हैं।

    इस संबंध में भदानीनगर ओपी में कांड संख्या 163/2025 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी सुजीत डोम के खिलाफ पूर्व में भी कई संगीन मामले दर्ज हैं जिनमें आर्म्स एक्ट, रंगदारी, डकैती और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

    इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव गोस्वामी के साथ पतरातू, भदानीनगर, भुरकुंडा, बासल, बरकाकाना और गिद्दी थानों की टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। रामगढ़ पुलिस ने इस सफल ऑपरेशन से साफ कर दिया है कि जिले में संगठित अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    Also read: जेल में कमीशन वसूली का आरोप, चार सुरक्षाकर्मियों को थमाया गया शोकॉज नोटिस

    Also read: तालाब में डूबने से 6 वर्षीय छात्र की हुई मौ’त…

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : इंस्पेक्टर रैंक के 64 अधिकारी बने DSP… देखें लिस्ट
    Next Article जमशेदपुर में बाइकर्स गैंग का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार…

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में 14 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर

    August 12, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, आरोपी फरार…

    August 11, 2025
    झारखंड

    चंद्रशेखर आजाद पहुंचे नेमरा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को की श्रद्धांजलि अर्पित…

    August 11, 2025
    Latest Posts

    पटना में बदले की आग : पिता-पुत्र का अपहरण, बेटे की ह’त्या, पिता लापता

    August 12, 2025

    ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार समझौते की समय सीमा 90 दिनों के लिए बढ़ाई

    August 12, 2025

    झारखंड में 14 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर

    August 12, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 12 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 12, 2025

    जमशेदपुर में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, आरोपी फरार…

    August 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.