Johar Live Desk : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत जीवनशैली, तनाव और अनियमित खान-पान दिल की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण बनते जा रहे हैं। अच्छी खबर यह है कि दिल की सुरक्षा किसी महंगे सप्लीमेंट या विदेशी डाइट में नहीं, बल्कि आपकी रसोई में ही मौजूद है। खासकर लाल रंग के फल और सब्जियां जिन्हें सही मायनों में रेड सुपरफूड्स कहा जाता है आपके हार्ट को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में बेहद कारगर हैं।
ये ‘लाल सुपरहीरोज’ एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखते हैं, धमनियों को साफ करते हैं और हृदय रोगों का खतरा कम करते हैं। आइए जानते हैं इन 5 बेहतरीन लाल सुपरफूड्स के फायदे…
1. टमाटर – दिल का साइलेंट प्रोटेक्टर
टमाटर लाइकोपीन से भरपूर होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और ब्लॉकेज बनने से रोकता है।
कैसे खाएं: सलाद में कच्चा, जूस या सूप के रूप में। पकाने पर भी इसका फायदा कम नहीं होता।

2. अनार – ब्लड सर्कुलेशन का मास्टर
अनार के दानों में मौजूद पॉलीफिनॉल और एंथोसायनिन नसों को मजबूत बनाते हैं और प्लाक बनने से रोकते हैं।
कैसे खाएं: सुबह खाली पेट खाएं या बिना चीनी वाला अनार का जूस पिएं।
3. स्ट्रॉबेरी – दिल को पसंद मीठी सुरक्षा
स्ट्रॉबेरी में भरपूर एंथोसायनिन और फाइबर होता है, जो सूजन और खराब कोलेस्ट्रॉल दोनों को कम करता है।
कैसे खाएं: दही, ओट्स, स्मूदी में मिलाकर या हेल्दी स्नैक की तरह।
4. चुकंदर – ब्लड प्रेशर का नैचरल कंट्रोलर
चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
कैसे खाएं: सलाद, जूस या उबालकर खाएं।
5. लाल अंगूर – नसों का बॉडीगार्ड
लाल अंगूर का रेसवेराट्रोल ब्लड वेसल्स को लचीला रखता है, थक्के बनने से रोकता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
कैसे खाएं: स्नैक की तरह सीधे खाएं। रेड वाइन की जगह अंगूर खाना ज्यादा अच्छा।
Also Read : रोहित शेट्टी ने किया ऐलान: ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नया सीजन जल्द, शो बंद होने की अफवाहों पर लगा विराम

