Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Nov, 2025 ♦ 9:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बेरमो विधायक ने दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का किया लोकार्पण
    झारखंड

    बेरमो विधायक ने दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का किया लोकार्पण

    Team JoharBy Team JoharJuly 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण बेरमो विधायक अनूप सिंह उर्फ़ कुमार जयमंगल ने आज फुसरो में किया. यह प्रतिमा फुसरो नगर परिषद क्षेत्र स्थित ढ़ोरी कांटा के समीप स्थापित की गई है जिसका निर्माण विधायक मद से किया गया. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जो अंत्योदय के प्रणेता और एकात्म मानववाद दर्शन के प्रवर्तक थे. उनकी प्रतिमा का अनावरण कर विधायक ने कहा कि यह प्रतिमा अंत्योदय के संकल्प की याद दिलाती रहेगी. विधायक कुमार जयमंगल ने आगे कहा कि बहुत जल्द फुसरो में निर्मल महतो की प्रतिमा का भी निर्माण कराया जाएगा. विधायक ने घोषणा किया कि ढ़ोरी खेल मैदान का सुंदरीकरण कर पूर्व मंत्री और दिग्गज मजदूर नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह के नाम पर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा.

    कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह के अलावा कोई अन्य भाजपा नेता मौजूद नहीं थे. पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा के अनावरण को लेकर गिरिडीह लोकसभा के पांच बार सांसद रहे बेरमो निवासी रविंद्र पांडे ने बेरमो विधायक अनूप सिंह से मूर्ति अनावरण की बात रखी थी. लेकिन आज अनावरण के समय पूर्व सांसद रविंद्र पांडे मौजूद नहीं थे. जानकार इसके राजनीतिक मायने भी निकाल रहे हैं. इस कार्यक्रम में कांग्रेस के मजदूर नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा और संत सिंह ने भी भाग लिया. उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद करते हुए कहा कि जब तक अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का संपूर्ण विकास नहीं हो जाता, तब तक राष्ट्र का पुनर्निर्माण अधूरा है. इस अवसर पर बेरमो चैंबर कॉमर्स के अध्यक्ष आर उनेश, युवा व्यावसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष वैभव चौरसिया, शिवनदन चौहान, केदार सिंह, महारुद्र नारायण सिंह, कृष्ण कुमार, उत्तम सिंह, गणेश मल्लाह, संतोष सिंह, शक्ति सिंह, टीपू महतो, जयराम सिंह, उदय सिंह, दौलत महतो, रोशन सिंह, सुशांत राईका, बैजौ मालाकार, दीपक सिंह, अरुण सिंह, टुलु सिंह, विजय दास, मोहम्मद राशिद मंजर, सचिंद्र सिंह, नारायण शर्मा, संतोष साहू, ललन रवानी, आनंद विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह, राजू सिंह, दीपक सिंह और जयशंकर प्रसाद सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा बोकारो विधायक अनूप सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article29 जुलाई का राशिफल : किस राशि वालों का जानें कैसा रहेगा आज का दिन
    Next Article प्रेस क्लब रामगढ़ का चुनाव संपन्न, वीरेंद्र अध्यक्ष और धनेश्वर सचिव निर्वाचित

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

    November 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में पांच काराधीक्षकों का तबादला… देखें लिस्ट

    November 1, 2025
    झारखंड

    दिलीप बिल्डकॉन ने पकुड़ प्रशासन को सौंपे 50 रोड ट्रैफिक बैरियर…

    October 31, 2025
    Latest Posts

    मोकामा गो’लीकां’ड पर निर्वाचन आयोग का संज्ञान, DGP और पटना DM से रिपोर्ट तलब

    November 1, 2025

    झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

    November 1, 2025

    रवि किशन को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

    November 1, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 01 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    November 1, 2025

    झारखंड में पांच काराधीक्षकों का तबादला… देखें लिस्ट

    November 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.