Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jul, 2025 ♦ 10:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कानून व्यवस्था और सड़कों की मरम्मत पर उठाए सवाल
    झारखंड

    बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कानून व्यवस्था और सड़कों की मरम्मत पर उठाए सवाल

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मरांडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dumka : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। दुमका परिसदन में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने की बारिश ने जहां किसानों को खुशी दी, वहीं सरकार की खराब व्यवस्था को उजागर कर दिया। बारिश के कारण कई पुल, पुलिया और सड़कें बह गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं।

    मरांडी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हेमंत सरकार को जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं, उनकी चिंता सिर्फ पैसे कमाने की है। उन्होंने सलाह दी कि सरकार जल्द से जल्द बर्बाद हुए पुल-पुलियों और सड़कों की मरम्मत कराए, ताकि अगले साल बारिश में लोगों को परेशानी न हो।

    इरफान के बेटे के रील मामले पर प्रतिक्रिया

    मंत्री इरफान अंसारी के बेटे द्वारा अस्पताल में रील बनाने के मामले पर मरांडी ने कहा कि कांग्रेस, झामुमो और राजद की राजनीति सिर्फ परिवार और पैसे के लिए है। ऐसे में इरफान के बेटे का रील बनाना कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

    कानून व्यवस्था पर सवाल

    मरांडी ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। दिन-दहाड़े डरावनी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार सिर्फ अपनी जेब भरने में लगी है।

    बिहार चुनाव पर दावा

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मरांडी ने दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनेगी। विपक्ष द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि विपक्ष का विरोध इस बात का सबूत है कि कुछ गड़बड़ी है, जिसे वे छिपाना चाहते हैं।

    Also Read : IAS अधिकारी घोलप रमेश गोरख को मिला प्रमोशन, बनाये गये विशेष सचिव

    Babulal Marandi targeted Hemant government raised questions on law and order and road repair कानून व्यवस्था और सड़कों की मरम्मत पर उठाए सवाल बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, एक की मौ’त, तीन गंभीर…
    Next Article भारत को मिले खतरनाक अपाचे हेलीकॉप्टर, पाक सीमा के नजदीक किये जाएंगे तैनात

    Related Posts

    झारखंड

    राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुईं चक्रधरपुर की अदिति कुंडू, स्काउटिंग के क्षेत्र में रचा नया इतिहास…

    July 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति के दौरे को लेकर आईजी ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश

    July 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला के मोबाइल से किरायेदार ने सिम निकाल कर दिया बड़ा कांड

    July 22, 2025
    Latest Posts

    भाजपा पूरी तरह राजनीतिक दिवालियापन की शिकार : विनोद पांडेय

    July 22, 2025

    राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुईं चक्रधरपुर की अदिति कुंडू, स्काउटिंग के क्षेत्र में रचा नया इतिहास…

    July 22, 2025

    राष्ट्रपति के दौरे को लेकर आईजी ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश

    July 22, 2025

    महिला के मोबाइल से किरायेदार ने सिम निकाल कर दिया बड़ा कांड

    July 22, 2025

    64 नवप्रोन्नत डीएसपी हमारे लिए मील का पत्थर : डीजीपी

    July 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.