Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Nov, 2025 ♦ 7:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और अनुराग गुप्ता गठजोड़ की जांच NIA से कराने की मांग : बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और अनुराग गुप्ता गठजोड़ की जांच NIA से कराने की मांग : बाबूलाल मरांडी

    Sneha KumariBy Sneha KumariNovember 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल मरांडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज प्रेसवार्ता में राज्य सरकार पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में गैंगस्टर अपराधियों और पुलिस प्रशासन के बीच गठजोड़ उजागर हुआ है, जिसे लेकर राज्य में गंभीर सुरक्षा और भ्रष्टाचार के सवाल खड़े हुए हैं।

    मरांडी ने आरोप लगाया कि अवैध डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति हेमंत सरकार ने “गिव एंड टेक” फार्मूले के तहत की थी। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को अवैध बालू, कोयला, पत्थर और शराब के काले धन के कारोबार के लिए ऐसे अधिकारियों की जरूरत थी, जिनका अपराध और वर्दी वाला बैकग्राउंड टेस्टेड हो। अनुराग गुप्ता का नाम ऐसे ही अधिकारियों में आता है।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूरा मामला भारत माला प्रोजेक्ट में वर्चस्व की लड़ाई और गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के कोयलांचल शांति समिति से जुड़ा है। इस परियोजना में पेटी टेंडर, स्टोन चिप्स, जमीन दलाली और अन्य अवैध कारोबारों के जरिए नेटवर्क बनाया गया। अनुराग गुप्ता ने इस प्रोजेक्ट में अपनी 40% हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए सुजीत सिन्हा को चुना।

    उन्होंने बताया कि गैंगस्टर अमन साहू का फर्जी एनकाउंटर भी इसी वर्चस्व की लड़ाई का हिस्सा था। सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा की गिरफ्तारी के बाद व्हाट्सएप चैट में अनुराग गुप्ता और रिया सिन्हा के बीच पैसों के लेन-देन और रंगदारी वसूली का पूरा हिसाब-किताब सामने आया। इस चैट से यह भी स्पष्ट हुआ कि अनुराग गुप्ता ही कोयलांचल शांति समिति का किंगपिन है।

    मरांडी ने बताया कि सुजीत सिन्हा जेल से ही कारोबारियों से रंगदारी मांगता था और प्रिंस खान के जरिए धमकाने का काम करता था। 13 अक्टूबर 2025 को रिया सिन्हा और अन्य को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से तीन पिस्टल, सात मैगजीन, 13 गोलियां, एक कार और मोबाइल बरामद हुए।

    उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए 21 विदेशी हथियार झारखंड लाए गए थे। सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान ने देशभर में वसूली के लिए एक खतरनाक नेटवर्क बनाया था, जिसे रिया सिन्हा संभाल रही थी।

    मरांडी ने कहा कि अनुराग गुप्ता दो विभागों  सीआईडी और एसीबी  के डीजी थे। सीआईडी में जमीन और अन्य मामलों की जांच के लिए एसआईटी बनाई जाती थी और लोगों को गुमनाम पिटीशन के जरिए लूटा गया। लूट और धमकियों का खेल इतना बढ़ गया कि मुख्यमंत्री से जुड़े लोग भी प्रभावित हुए।

    उन्होंने बताया कि मामला सार्वजनिक होने पर कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई की गई, जैसे कि दीपक कुमार को सीआईडी से हटाकर मोहनपुर कमांडेंट बनाया गया, और अंततः अनुराग गुप्ता को हटाया गया।

    मरांडी ने सरकार पर जोर देकर कहा कि इस पूरे मामले की एनआईए से विस्तृत और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो अनुराग गुप्ता के कार्यकाल की जांच कराएं।

     

     

    Babulal Marandi demands NIA probe into gangster Sujit Sinha and Anurag Gupta nexus गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और अनुराग गुप्ता गठजोड़ की जांच NIA से कराने की मांग : बाबूलाल मरांडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ के समाजसेवी लुत्फल हक शामिल हुए दमक बिजनेस मीट, रणवीर कपूर और आलिया भट्ट रहे मुख्य अतिथि
    Next Article “ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं उत्साह और जिलेवार सहयोग” : IG सुनील भास्कर

    Related Posts

    झारखंड

    “ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं उत्साह और जिलेवार सहयोग” : IG सुनील भास्कर

    November 13, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ के समाजसेवी लुत्फल हक शामिल हुए दमक बिजनेस मीट, रणवीर कपूर और आलिया भट्ट रहे मुख्य अतिथि

    November 13, 2025
    झारखंड

    राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में आठ मंत्रियों को जिलों का बनाया गया प्रभारी

    November 13, 2025
    Latest Posts

    “ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं उत्साह और जिलेवार सहयोग” : IG सुनील भास्कर

    November 13, 2025

    गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और अनुराग गुप्ता गठजोड़ की जांच NIA से कराने की मांग : बाबूलाल मरांडी

    November 13, 2025

    पाकुड़ के समाजसेवी लुत्फल हक शामिल हुए दमक बिजनेस मीट, रणवीर कपूर और आलिया भट्ट रहे मुख्य अतिथि

    November 13, 2025

    कैबिनेट सेक्रेटेरिएट में 250 पदों पर भर्ती, ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2025

    राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में आठ मंत्रियों को जिलों का बनाया गया प्रभारी

    November 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.