Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jul, 2025 ♦ 9:58 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»ऑस्ट्रेलिया ने यूक्रेन को लेकर रूस पर लगाये प्रतिबंध
    विदेश

    ऑस्ट्रेलिया ने यूक्रेन को लेकर रूस पर लगाये प्रतिबंध

    Team JoharBy Team JoharFebruary 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कैनबरा : ऑस्ट्रेलिया ने रूस द्वारा पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुहान्स्क को पृथक देशों के रूप में मान्यता दिए जाने को ‘अतिक्रमण’ करार देते हुए बुधवार को कहा कि वह जल्द ही रूस पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करेगा।

    ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के आठ सदस्यों पर यात्रा करने संबंधी प्रतिबंध और वित्तीय प्रतिबंध लगाए जाएंगे जो इस अतिक्रमण को अपना समर्थन और बढ़ावा दे रहे हैं तथा डोनेट्स्क एवं लुहान्स्क के लिए भी व्यापक प्रतिबंध लगाए जाएंगे।”

    उन्होंने कहा, ‘यूक्रेन पर कब्जा जमाने का काम अब शुरू हो चुका है, जो गलत है, अस्वीकार्य है, उत्तेजित करने वाला और अवैध है। रूस अब यूक्रेन पर पूरी तरह से कब्जा करने को उतारू हो गया है। इस तरह की कार्रवाई के अगले 24 घंटे में शुरू हो जाने की संभावना है। खबर तो यह भी है कि ऐसा होना शुरू हो चुका है।’

    श्री मॉरिसन कहते हैं, ‘ऑस्ट्रेलिया हमेशा इस तरह की धमकियों के खिलाफ खड़ा हुआ है और इस बार भी हम रूस के खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगे।’

    एबीसी न्यूज के मुताबिक, डोनेट्स्क और लुहान्स्क से यातायात के साधनों, ऊर्जा, दूरसंचार, तेल, गैस और खनिज भंडारों के साथ-साथ रूसी बैंकों पर भी प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

    प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आने वाले समय में अन्य रूसी नागरिकों और संस्थाओं पर भी प्रतिबंध लगाए जाएंगे, जो यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से लाभान्वित होना चाहते हैं।

    श्री मॉरिसन ने कहा, ‘हम इस सूची में और भी कई नाम शामिल करेंगे ताकि इससे उस क्षेत्र को संभावित रूप से आर्थिक नुकसान भी हो।’

    ऑस्ट्रेलिया से पहले अमेरिका और ब्रिटेन भी इस तरह के प्रतिबंधों की घोषणा कर चुके हैं।

    Latest news Online news World news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : समस्तीपुर में पूर्व मुखिया की हत्या, खेत से शव बरामद
    Next Article महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूछताछ के लिए ले गई ऑफिस

    Related Posts

    देश

    भारत सहित दक्षिण एशिया के कई देशों में महसूस हुए भूकंप के झटके

    July 19, 2025
    विदेश

    जापान ने बनाया नया इंटरनेट स्पीड वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक सेकंड में डाउनलोड हो सकता है पूरा विकिपीडिया

    July 18, 2025
    विदेश

    अमेरिका ने पाक समर्थित TRF को आतंकी संगठन घोषित किया

    July 18, 2025
    Latest Posts

    भूकंप के झटके से हिला फरीदाबाद, तीव्रता 3.2

    July 22, 2025

    शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले

    July 22, 2025

    चंदन मिश्रा ह’त्याकां’ड : शार्प शूटरों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो आरोपी को लगी गो’ली

    July 22, 2025

    झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

    July 22, 2025

    तेज रफ्तार बोलेरो ने कार को मारी टक्कर, छह लोग गंभीर रूप से घायल

    July 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.