Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 8:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग: एक्सिस बैंक ATM में चोरी का प्रयास, पालतू कुत्ते ने शोर मचाकर चोरी रोका
    झारखंड

    हजारीबाग: एक्सिस बैंक ATM में चोरी का प्रयास, पालतू कुत्ते ने शोर मचाकर चोरी रोका

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग : चौपारण बाजार में पालतू कुत्ते ने शोर मचाकर ATM में हो रही चोरी को रोक दिया। शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने चौपारण बाजार में एक्सिस बैंक के ATM को काट कर रुपये निकालने का प्रयास किया।

    अपराधी मशीन को क्षतिग्रस्त करने के लिए पूरा व्यवस्था लेकर पहुंचे हुए थे। इसमें ऑक्सीजन गैस सिलेंडर, एलपीजी गैस सिलेंडर, कटर, सहित अन्य उपकरण शामिल थे।अपराधियों द्वारा इन सभी उपकरणों की मदद से मशीन के ऊपरी कवर को तोड़ दिया गया।

    अगली परत कटते ही रुपये अपराधियों के हाथ लग जाते। इसी बीच जिस घर के बाहर ATM लगाया गया। उस घर के पालतू कुत्ते ने जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया। कुत्ते की आवाज सुनकर घर के लोग जग गए।लोगों की आहट सुनकर चोर मशीन तोड़ना छोड़कर फरार हो गए। ATM तोड़ने के लिए लाया गया सामान मौके पर छोड़ गए।

    रविवार की सुबह आसपास के लोग टहलने के लिए निकले। इसके बाद ATM को चोरी के लिए क्षतिग्रस्त करने की जानकारी मिली। बताया जाता है कि चैथी मोड़ पर सुबोध वर्णवाल के घर मे एक्सिस बैंक का ATM लगाया है। चौपारण सहित जीटी रोड से गुजरने वाले सैकड़ों लोग इस ATM का उपयोग करते हैं।

    इसे देररात नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। मकान मालिक ने बताया कि कुत्ते के शोर मचाने पर वह रात को कमरे से बाहर आए। इधर-उधर जांच की। इसके बाद से ही वह लोग पूरी रात जगे रहे।परिवार के लोगों ने अपने कुत्ते का नाम सिम्बा रखा है।

    वह पिछले डेढ़ वर्ष से इसे पाल रहे हैं। सुबह कुत्ते के शोर मचाने की वजह का पता चला। ATM में चोरी का प्रयास किया गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।

    चौपारण में इससे पहले दो बार ATM की चोरी हो चुकी है। SBI सिंघरावां में पहले वर्ष 2011 फिर वर्ष 2022 में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पहली बार में 16 लाख तथा दूसरी बार में 26 लाख रुपये की चोरी की गई। एक बार फिर वारदात को दोहराने का प्रयास किया जा रहा था।

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : पत्नी की हत्या करने और शव को जलाने के दोषी पति को उम्रकैद की सजा, 25 हज़ार जुर्माना
    Next Article पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत की तैयारी

    Related Posts

    गिरिडीह

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025
    गिरिडीह

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025
    Latest Posts

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025

    बिहार में मॉनसून की बेरुखी से गिर रहा भू-जल स्तर, गन्ना किसान परेशान

    July 6, 2025

    सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.