Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Sep, 2025 ♦ 10:39 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»एशिया कप 2025 : सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में भारत-श्रीलंका भिड़ेंगे… जानें पिच रिपोर्ट
    खेल

    एशिया कप 2025 : सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में भारत-श्रीलंका भिड़ेंगे… जानें पिच रिपोर्ट

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का आखिरी और छठा मुकाबला आज यानी शुक्रवार को भारत और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच एक ‘डेड रबर’ होगा, क्योंकि फाइनल में भारत और पाकिस्तान पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं। भारतीय समयानुसार मैच रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस साढ़े 7 बजे होगा। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका मैदान पर उतरेंगे। टीम इंडिया इस मैच में अपनी बैटिंग को मजबूत करने पर फोकस करेगी।

    पिच रिपोर्ट

    दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम टी20 मैचों के लिए मशहूर है। यहां अब तक 118 टी20आई मैच हो चुके हैं, जिनमें 63 बार चेज करने वाली टीम जीती है और 54 बार डिफेंड करने वाली। पहली पारी का औसत स्कोर 140 रन रहा है। पिच बैलेंस्ड है, लेकिन स्पिनरों को फायदा मिल सकता है।

     हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

    दोनों टीमों के बीच अब तक 32 टी20आई मैच हुए हैं :

    •  भारत की जीत : 22
    •  श्रीलंका की जीत : 9
    •  बेनतीजा : 1

    गौरतलब है कि आखिरी टी20आई सीरीज 2024 में हुई थी, जिसमें भारत ने श्रीलंका को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। आखिरी मैच सुपर ओवर में भारत ने जीता था।

     कहां देखें मैच?

    भारतीय फैंस मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी पर लाइव देख सकते हैं। साथ ही, सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर भी स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

    स्टार प्लेयर्स पर नजरें

    भारत की ओर से अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव पर सबकी नजरें होंगी। श्रीलंका से कुसल मेंडिस, पथुम निसांका और वानिंदु हसरंगा कमाल दिखा सकते हैं।

    संभावित प्लेइंग इलेवन

    भारत : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

    श्रीलंका : पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरिथ असलंका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा।

    Also Read : BREAKING : ACB ने नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह को किया गिरफ्तार

    Asia Cup 2025: India and Sri Lanka will clash in the last Super-4 match… Know the pitch report एशिया कप 2025 : सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में भारत-श्रीलंका भिड़ेंगे… जानें पिच रिपोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशारदीय नवरात्र 2025 : चतुर्थी तिथि दो दिन, आज भी होगी मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि और महत्व
    Next Article बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ लो प्रेशर सिस्टम, झारखंड में एक अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट

    Related Posts

    खेल

    IND vs WI टेस्ट सीरीज : शुभमन गिल कप्तान, रवींद्र जडेजा उपकप्तान, 15 सदस्यीय टीम घोषित

    September 25, 2025
    खेल

    भारत-पाकिस्तान क्रिकेट विवाद : BCCI ने ICC से की हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान की शिकायत

    September 25, 2025
    खेल

    श्रेयस अय्यर ने टेस्ट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया ब्रेक, अब…

    September 24, 2025
    Latest Posts

    बिहार दौरे पर प्रियंका गांधी, पटना और मोतिहारी में महिलाओं से करेंगी संवाद और जनसभा को करेंगी संबोधित

    September 26, 2025

     ट्रंप के दवा आयात पर 100% टैरिफ से भारतीय शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स 388 अंक नीचे, फार्मा सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित

    September 26, 2025

    बिरसा मुंडा जेल में तीन घंटे की औचक छापेमारी, कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला

    September 26, 2025

    रांची में सैनिक बाजार में बनेगा भव्य ट्विन टावर मॉल, पीपीपी मोड पर होगा निर्माण

    September 26, 2025

    मां दुर्गा की भक्ति के रंग में रंगी रांची, आज खुलेंगे कई भव्य पंडालों के पट

    September 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.