Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Oct, 2025 ♦ 9:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अचर्चित-अल्पचर्चित नायकों को सम्मान देने का अवसर है आजादी का अमृत महोत्सव : अन्नपूर्णा देवी
    झारखंड

    अचर्चित-अल्पचर्चित नायकों को सम्मान देने का अवसर है आजादी का अमृत महोत्सव : अन्नपूर्णा देवी

    Team JoharBy Team JoharApril 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली /रांची: परतंत्रता की पीड़ा और परंपराओं पर प्रहार से आहत जमीनी स्तर पर उभरा सशक्त प्रतिरोध ही प्रभावी क्रांति है। इसी पहचान के कारण धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के विशिष्ट नायक हैं, पूज्य हैं। नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलपति प्रो.आलोक चक्रवाल के द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘बिरसा मुण्डा(जनजातीय नायक)’’ का विमोचन करने के बाद केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज यह उदगार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह किताब झारखण्ड के प्रतीक पुरुष,अमर क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा जी के संघर्ष तथा स्वतंत्रता आंदोलन में वनवासियों के योगदान को सामने लाने के प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ईस्ट इण्डिया कंपनी या अंग्रेजी शासन के साथ राजनीतिक झ्र कूटनीतिक संबंध रखते हुए विभिन्न माध्यमों या तरीकों से भारत की राजनैतिक आजादी के लिए हुए प्रयासों को तो भरपूर महिमामंडन मिला है। लेकिन झारखण्ड जैसे सुदूरवर्ती वन प्रांतर वाले इलाके में, राजनैतिक परिपाटी और वैश्विक परिदृश्य से पूरी तरह अनभिज्ञ, संसाधन विहीन जनजातीय समूह के बीच से एक तरुण यदि उस सत्ता के खिलाफ हुंकार भरता है, जिसके बारे में कहा जाता हो कि ‘‘उसके राज में सूरज कभी डूबता नहीं’’, तो यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में प्रथम पृष्ठ पर अंकित होनेवाली गाथा है, जो दुर्भाग्य से हुआ नहीं।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेलचम्पा बालू घाट का उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
    Next Article IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकटों से हराया

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 1297 लोग पकड़े गए

    October 11, 2025
    झारखंड

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, लातेहार में सबसे कम तापमान दर्ज

    October 11, 2025
    चाईबासा

    आईईडी ब्लास्ट में घायल हेड कांस्टेबल महेंद्र लश्कर शहीद, नक्सलियों ने किया था ब्लास्ट

    October 11, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 1297 लोग पकड़े गए

    October 11, 2025

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, लातेहार में सबसे कम तापमान दर्ज

    October 11, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 11 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 11, 2025

    आईईडी ब्लास्ट में घायल हेड कांस्टेबल महेंद्र लश्कर शहीद, नक्सलियों ने किया था ब्लास्ट

    October 11, 2025

    Breaking: चाईबासा में IED ब्‍लास्‍ट, 2 जवान घायल…

    October 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.