Godda : गोड्डा जिले के ठाकुरगंगती प्रखंड के मदन चौकी गांव में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतक की पहचान 13 वर्षीय दर्शना कुमारी रूप में हुई है। बता दे कि, दर्शना अपने घर की छत पर बारिश में नहा रही थी, तभी पैर फिसलने से वह पास के मकान की छत पर जा गिरी। वहां छत के पिलर से टकराने पर उसके पेट में गंभीर चोट आई।
घायल हालत में उसे पहले गोड्डा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल प्रशासन समय पर एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं कर सका। मजबूरन परिजन निजी वाहन से उसे रांची ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ऑक्सीजन की सुविधा नहीं होने के कारण जामताड़ा के पास उसकी मौत हो गई।
मृतका के पिता संतोष महतो ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 108 नंबर पर बार-बार कॉल करने के बावजूद एम्बुलेंस नहीं मिली। अगर समय पर एम्बुलेंस मिल जाती तो उनकी बेटी की जान बच सकती थी।
इस घटना से गुस्साए परिजनों ने गोड्डा सदर अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। वहीं, परिजनों ने सरकार से स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Also Read : मूसलाधार बारिश से रेल सेवाएं बाधित, कई ट्रेनें रद्द, कुछ के समय और रूट में बदलाव…
Also Read : बहन के घर जा रहे संतोष का बीच रास्ते में हुआ एक्सीडेंट, फिर…
Also Read : बारात से लौट रहे 9 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौ’त