Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Nov, 2025 ♦ 8:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर : झरना चौक में लगे जाम में 40 मिनट तक फंसी एंबुलेंस, नवजात की मौत
    झारखंड

    देवघर : झरना चौक में लगे जाम में 40 मिनट तक फंसी एंबुलेंस, नवजात की मौत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर। देवघर के झरना चौक से लेकर झौंसागढ़ी हनुमान मंदिर तक लगे जाम में एंबुलेंस के फंस जाने से छह दिन के नवजात की मौत हो गयी। पिता ने जाम के कारण नवजात की मौत होने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि सदर अस्पताल जा रही एंबुलेंस दिन के करीब 11.40 बजे से 40 मिनट तक आरएल सर्राफ स्कूल से झरना चौक तक फंसी रही। इस दौरान बच्चा एंबुलेंस में ही तड़पता रहा। धीरे-धीरे एंबुलेंस आगे बढ़ती गयी। झरना चौक से सदर अस्पताल तक सवा किलोमीटर की दूरी तय करने में एंबुलेंस को 40 मिनट का समय लग गया. इसके बाद एंबुलेंस जैसे ही सदर अस्पताल पहुंची, वहां मौजूद डॉक्टर ने नवजात को मृत घोषित कर दिया।नवजात बिहार के चकाई स्थित परांची गांव निवासी मुकेश कुमार आजाद का था।

    पिता मुकेश कुमार आजाद ने बताया कि बच्चे को वीआइपी चौक के पास स्थित डॉ आरके चौरसिया के अस्पताल से लेकर एंबुलेंस दिन के 11.35 बजे निकली थी। बच्चे की स्थिति खराब थी। बच्चे को सदर अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराना था। पांच मिनट में एंबुलेंस झरना चौक पर पहुंच गयी। पर यहां लंबे समय तक जाम में फंसी रही। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर जाम नहीं रहता और बच्चे काे समय पर इलाज मिल जाता, तो उसकी जान बच सकती थी। आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस ने जाम हटाने का प्रयास किया होता, तो नवजात को एसएनसीयू में भर्ती किया जा सकता था।

    मुकेश आजाद ने बताया कि नौ सितंबर को सदर अस्पताल में ही ऑपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ था। उसे डाॅक्टर ने एनआइसीयू में भर्ती करने को कहा था। इसके बाद परिजनों ने डॉ प्रेम प्रकाश के क्लिनिक में भर्ती कराया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे डिस्चार्ज करा कर डॉ आरके चौरसिया के अस्पताल में ले जाया गया। बाद में वहां से सदर अस्पताल में भर्ती कराने ले जा रहे थे।

    सदर अस्पताल के डॉ एके दास ने कहा कि बच्चे को मृत अवस्था में लाया गया था।बच्चे को देख कर लगा कि उसकी मौत करीब आधे घंटे के अंदर हुई थी। वहीं, डॉ प्रेम प्रकाश ने कहा कि समय से पहले बच्चे ने जन्म लिया था। उसे सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। बच्चे की स्थिति उतनी भी गंभीर नहीं थी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article हजारीबाग : 3000 करोड़ के भूमि मुआवजा घोटाले में होगी कार्रवाई, पीएमओ ने मुख्य सचिव को दिया निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पारदर्शी, दूरदर्शी, कल्याणकारी, संवेदनशील हेमंत सरकार के आगे भाजपा पस्त : विनोद पांडेय

    November 23, 2025
    गोड्डा

    गोड्डा से बाइक चोरी कर खपा देता था दियारा में, पुलिस ने गिरोह के सरगना को दबोचा

    November 23, 2025
    खूंटी

    जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही मेरा लक्ष्य है : सुदीप गुड़िया

    November 23, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 24 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    November 24, 2025

    पारदर्शी, दूरदर्शी, कल्याणकारी, संवेदनशील हेमंत सरकार के आगे भाजपा पस्त : विनोद पांडेय

    November 23, 2025

    गोड्डा से बाइक चोरी कर खपा देता था दियारा में, पुलिस ने गिरोह के सरगना को दबोचा

    November 23, 2025

    जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही मेरा लक्ष्य है : सुदीप गुड़िया

    November 23, 2025

    विधायक कल्पना सोरेन ने “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में बांटी परिसंपत्तियां

    November 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.