Ranchi : निवर्तमान मुख्य सचिव अलका तिवारी को राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। इस बात का ऐलान सीएम हेमंत सोरेन ने आज प्रोजेक्ट भवन में किया है। अलका तिवारी मंगलवार, 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गईं। उन्हें प्रोजेक्ट भवन में शाम 5 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अलका तिवारी ने अपने प्रशासनिक जीवन में उत्कृष्ट कार्य किया है और अब वे राज्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में राज्य की चुनावी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि उनका आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा।
झारखंड में डीके तिवारी के कार्यकाल खत्म होने के बाद से राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद खाली पड़ा हुआ है। अब अलका तिवारी इस महत्वपूर्ण पद को संभालेंगी। मुख्यमंत्री ने विदाई समारोह में निवर्तमान मुख्य सचिव अलका तिवारी के प्रशासनिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों को सुचारू रूप से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Also Read : CM ने अलका तिवारी को दी भावभीनी विदाई, अविनाश कुमार को सौंपा CS का पदभार
