Ranchi : मौसम विभाग ने झारखंड में 10 से 13 अगस्त तक तेज बारिश और हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। 10 अगस्त को कई जगहों पर गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
11 और 12 अगस्त को भी राज्य के कई हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश के साथ बिजली कड़कने की संभावना है। 12 अगस्त को भी कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
राज्य के तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है। रांची में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और न्यूनतम 21.9 डिग्री दर्ज किया गया। चाईबासा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और गढ़वा में 32.9 डिग्री रहा।
बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश बोकारो में 79.5 मिमी और चाईबासा में 60.0 मिमी दर्ज की गई। वहीं, मसानजोर (दुमका) में 56.0 मिमी बारिश हुई।
13 अगस्त को भी राज्य के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। 14 और 15 अगस्त को मौसम सामान्य हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव क्षेत्र झारखंड में बारिश बढ़ा सकता है। साथ ही, संथाल परगना के गोड्डा और पाकुड़ जिलों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
Also Read : TSPC उग्रवादी चढ़ चतरा पुलिस के हत्थे, हथियार और गोलियां जब्त
Also Read : सीएम हेमंत नेमरा में ग्रामीणों से मिले, हालचाल पूछ ताजा की बचपन की यादें
Also Read : अपनी गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, पुलिस ने किया इनकार
Also Read : छोलाबेड़ा में विवाद के बाद युवक की कुल्हाड़ी से ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार…