Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 5:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह : सरकारी अस्पताल में लापरवाही का आलम, नवजात बच्चे को चूहों ने कुतरा
    झारखंड

    गिरिडीह : सरकारी अस्पताल में लापरवाही का आलम, नवजात बच्चे को चूहों ने कुतरा

    Team JoharBy Team JoharMay 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह। जिले के चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु इकाई केंद्र में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। नवजात बच्चे को चूहे ने कुतर दिया है। आनन-फानन में बच्चे को धनबाद रेफर किया गया है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हर बार की तरह इस बार भी चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु इकाई केंद्र में चिकित्सकों व कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा एक नवजात बच्चे को भुगतना पड़ा है। सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा ने कहा कि जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    उल्लेखनीय है कि गिरिडीह के चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु केंद्र में चार दिन पूर्व शुक्रवार की रात को देवरी के असको गांव निवासी राजेश सिंह की पत्नी ममता देवी ने एक बच्ची को जन्म दिया था।बच्ची के जन्म लेने के बाद घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इसी बीच चिकित्सकों ने राजेश सिंह से कहा कि उनकी बच्ची की तबीयत खराब है और जॉन्डिस हो गया है। इतना कहकर चिकित्सकों ने बच्ची को चाइल्ड वार्ड में भर्ती करा दिया। लेकिन बच्ची को चाइल्ड वार्ड में रखने के बाद बच्ची पर किसी की नजर नहीं गयी और चार फीट ऊपर रखने के बावजूद बच्ची को चूहों ने बुरी तरह से कुतर दिया।

    सोमवार की अहले सुबह जब चिकित्सकों को इसकी जानकारी मिली तो आनन-फानन में बच्ची के परिजनों को बिना कुछ बताये धनबाद रेफर कर दिया गया। जब परिजन धनबाद पहुंचे तो परिजनों से वहां भी बातें छिपाई गईं, लेकिन परिजनों के दबाव डालने के बाद उन्हें बताया गया कि बच्ची को चूहा ने कुतर दिया है।

    स्वास्थ्य विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही के बाद गिरिडीह जिले में राजनीतिक दलों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है और सदर अस्पताल पहुंच कर सिविल सर्जन के खिलाफ जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा समेत तमाम कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंचे और सिविल सर्जन से मामले की जानकारी ली। घटना को लेकर सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा ने कहा कि जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिविल सर्जन अल्ट्रासाउंड सेंटरों की नियमित अंतराल पर करें जांच : उपायुक्त
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन को चुनाव आयोग का शोकॉज, चुनाव आयोग ने पूछा है कि कारण स्पष्ट करिए आपके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथधाम में मनोज तिवारी ने की पूजा-अर्चना, कांवर यात्रा पूरी कर चढ़ाया गंगाजल

    August 3, 2025
    जमशेदपुर

    मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर 2.98 करोड़ की ठगी, सीआईडी ने जमशेदपुर से आरोपी को दबोचा

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.