Ranchi : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दुख में शामिल होने आए हैं। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन जैसा नेता बनना आसान नहीं है, उनका पूरा जीवन संघर्ष से भरा रहा। अखिलेश यादव ने कहा कि शिबू सोरेन आदिवासियों की संस्कृति और अधिकारों के रक्षक थे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ षड्यंत्र करती है और जनता के असली मुद्दों से भटकाती है। एयरपोर्ट से निकलने के बाद अखिलेश यादव रामगढ़ जिले के नेमरा गांव जायेंगे , जहां शिबू सोरेन का पैतृक घर है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद हैं।
Also Read : हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Also Read : अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली LLB 3’ का टीजर रिलीज, इस बार होगी जॉली vs जॉली
Also Read : बिहार सरकार ने DEATH CERTIFICATE की प्रक्रिया में किये बदलाव… जानें
Also Read : Breaking : बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो DRG जवान घायल
Also Read : मां-बेटी की निर्मम ह’त्या कर बॉडी लटकाया पेड़ से, पुलिस जुटी जांच में
Also Read : बेल मिलते ही पूर्व पार्षद असलम गिरफ्तार, साहिल ह’त्याकांड में हुई कार्रवाई