Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 3:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»गिरिडीह से आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी जीते, मथुरा महतो को 80699 वोट से हराया
    गिरिडीह

    गिरिडीह से आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी जीते, मथुरा महतो को 80699 वोट से हराया

    Team JoharBy Team JoharJune 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: गिरिडीह लोकसभा सीट से आजसू के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी जीत गए है. वह झामुमो उम्मीदवार मथुरा महतो से आगे चल रहे थे. लगातार वह बढ़त बनाए हुए थे. वहीं जयराम महतो भी काफी पीछे चल रहे थे. 19 राउंड की गिनती के बाद चन्द्र प्रकाश चौधरी को 447896 मिले, जबकि मथुरा प्रसाद महतो को 367197 वोट आए. एनडीए गठबंधन के आजसू उम्मीदवार चंद्र प्रकाश चौधरी 80699 वोट से जीत गए.

    चुनौतियों से भरा था सफर

    कठिन चुनौतियों से घिरी गिरिडीह संसदीय सीट को आजसू पार्टी बचाने में कामयाब रही. इसी के साथ गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से लगातार दूसरी बार चंद्र प्रकाश चौधरी को सांसद बनने का अवसर मिल गया. आजसू पार्टी के लिए यह  सीट बेहद चुनौती पूर्ण हो गई थी जब एक निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो ने पर्चा दाखिल कर दिया. इधर इंडिया महा गठबंधन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट से मथुरा प्रसाद महतो को अपना उम्मीदवार बना दिया था. इस वजह से चंद्र प्रकाश चौधरी के लिए इस सीट पर दोबारा कब्जा करना बेहद चुनौती पूर्ण हो गया था. लेकिन सटीक रणनीति और राजनीति की बदौलत चंद्र प्रकाश चौधरी ने अपना ताज और आजसू पार्टी की लाज बचा ली. एनडीए गठबंधन की घटक आजसू पार्टी मात्र एक सीट पर गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही थी. गिरिडीह की सीट त्रिकोणीय संघर्ष में फंसी हुई थी. लेकिन मतगणना की शुरुआती दौर से ही आजसू पार्टी ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर जो बढ़त शुरू की वह लगातार बढ़ती गई और त्रिकोणीय मुकाबला बनाने वाले जयराम महतो तीसरे स्थान पर फेंका गए. सीधा मुकाबला आजसू और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच से नजर आया. निर्णायक  जीत की बढ़त के बाद आजसू और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने जमकर खुशियां मनाई. रंग और गुलाल के साथ-साथ पटाखे भी फोड़े गए. एक साथ दिवाली और होली दोनों का नजारा दिखा. चंद्र प्रकाश चौधरी की जीत के बाद समर्थकों का उत्साह का नजारा आतिशबाजी ने दिखाया. मतगणना केंद्र के पास ही बने पंडाल के पास समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी किया.

    आजसू गिरिडीह जीत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 9 लोकसभा सीट पर एनडीए, 5 पर इंडी गठबंधन ने कब्जा जमाया
    Next Article पलामू से भाजपा प्रत्याशी वीडी राम ने राजद की ममता को 288807 वोटों से हराया

    Related Posts

    झारखंड

    बोलेरो और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौ’त, एक घायल

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    होटल में हथियार के साथ हंगामा करने पहुंचे 6 युवक गिरफ्तार, पिस्तौल हुआ बरामद…

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक समेत कई घायल, मची अफरा-तफरी…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    बोलेरो और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौ’त, एक घायल

    June 17, 2025

    होटल में हथियार के साथ हंगामा करने पहुंचे 6 युवक गिरफ्तार, पिस्तौल हुआ बरामद…

    June 17, 2025

    कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक समेत कई घायल, मची अफरा-तफरी…

    June 17, 2025

    बीजेपी विधायक की पत्नी ऐश्वर्या राज ने जीता मिसेज बिहार 2025

    June 17, 2025

    राज्यपाल से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 16th Finance Commission की कॉपी सौंपी

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.