Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Sep, 2025 ♦ 7:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»एयर इंडिया हादसा: मां ने अपनी त्वचा दान कर बचाई 8 माह के बेटे की जान…
    देश

    एयर इंडिया हादसा: मां ने अपनी त्वचा दान कर बचाई 8 माह के बेटे की जान…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJuly 28, 2025Updated:July 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: 12 जून को हुए भयावह एयर इंडिया विमान हादसे में जहां एक ओर कई लोगों की जान चली गई, वहीं एक मां की बहादुरी और ममता की कहानी लोगों के दिलों को छू रही है। इस हादसे में घायल हुए 8 माह के ध्यांश को न केवल उसकी मां ने आग की लपटों से बचाया, बल्कि उसके इलाज के लिए अपनी त्वचा भी दान की।

    ध्यांश, जो इस दुर्घटना का सबसे छोटा पीड़ित है, को 36% तक गंभीर जलन हो गई थी। उसकी मां डॉ. मनीषा कच्छड़िया, जो एक होम्योपैथ डॉक्टर हैं, को भी 25% जलन हुई थी। इसके बावजूद, उन्होंने अपने बेटे के इलाज के लिए अपनी त्वचा दान कर एक मिसाल पेश की।

    यह हादसा तब हुआ जब एयर इंडिया की फ्लाइट 171 बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल-कम-रेजिडेंशियल परिसर से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार 241 लोगों समेत कुल 260 लोगों की जान गई। हादसे के वक्त मनीषा अपने बेटे ध्यांश के साथ कॉलेज के आवंटित क्वार्टर में थीं, जबकि उनके पति डॉ. कपिल कच्छड़िया, जो बीजे मेडिकल कॉलेज में यूरोलॉजी में सुपर-स्पेशलिटी एमसीएच कोर्स कर रहे हैं, सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर थे।

    जैसे ही दुर्घटना हुई, मनीषा ने खुद को आग से झुलसते हुए भी अपने बेटे को गोद में उठाया और किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहीं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर जलन के चलते उसी दिन केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    केडी अस्पताल में इलाज कर रहे प्लास्टिक सर्जन डॉ. ऋत्विज पारिख के अनुसार, मां-बेटे दोनों को थर्ड-डिग्री जलन हुई थी, जिसे ठीक करने के लिए स्किन ग्राफ्टिंग की जरूरत पड़ी — यानी स्वस्थ त्वचा को जलने वाले हिस्सों पर ट्रांसप्लांट करना।

    “शिशुओं के शरीर में त्वचा बहुत कम होती है, इसलिए उनकी चोटों को ढकने के लिए मां की त्वचा सबसे उपयुक्त मानी जाती है,” डॉ. पारिख ने बताया। “पहले मनीषा के जले हुए हिस्सों का इलाज उनकी अपनी त्वचा से किया गया, फिर उनसे और ध्यांश की त्वचा लेकर ध्यांश के घावों को ढका गया।”

    पाँच हफ्तों तक चले इलाज और कई सर्जरी के बाद मां और बेटा दोनों अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और एक हफ्ते पहले अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

    केडी अस्पताल के सीओओ डॉ. पार्थ देसाई ने बताया कि हादसे के बाद कुल छह मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिनमें चार बीजे मेडिकल कॉलेज के मेडिकल छात्र थे। उनमें से एक को फ्रैक्चर और एक को चेहरे की चोट लगी थी। लेकिन सबसे जटिल और संवेदनशील मामला इस मां-बेटे का ही था।

    Ahmedabad plane crash Air India crash BJ Medical College Burn Victim Recovery Dhyaansh Kachhadiya Human Interest Story India news 2025 Infant Burn Victim KD Hospital Ahmedabad Manisha Kachhadiya Medical Heroism Mother Donates Skin Plane Crash Survivor Skin Grafting Third-Degree Burns
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, फिडे महिला वर्ल्ड कप जीतकर बनीं विश्व चैंपियन
    Next Article बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, एसपी राजकुमार मेहता ने पंप संचालकों को दिया निर्देश

    Related Posts

    देश

    पीएम मोदी का Ai वीडियो विवाद, कांग्रेस के लिए बढ़ सकती हैं कानूनी मुश्किलें…

    September 12, 2025
    देश

    उड़ान भरते ही गिरा स्पाइसजेट के विमान का पहिया, फिर…

    September 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग ने गलत सूचना पर कसी लगाम, सीईओ कार्यालयों को मिला खास प्रशिक्षण

    September 12, 2025
    Latest Posts

    बोकारो जिला प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश, अनुशासन, पारदर्शिता और योजनाओं के सही तरीके से काम पर जोर…

    September 12, 2025

    झारखंड दौरे पर कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, सीएम हेमंत से की मुलाकात और…

    September 12, 2025

    बिहार से बंगाल जा रहा प्रतिबंधित मांस रांची में पकड़ाया… जानें कैसे

    September 12, 2025

    भाजपा के आरोप बेबुनियाद, बालू घाट प्रबंधन में पारदर्शिता लाने को प्रतिबद्ध हेमंत सरकार : विनोद पांडेय

    September 12, 2025

    पीएम मोदी का Ai वीडियो विवाद, कांग्रेस के लिए बढ़ सकती हैं कानूनी मुश्किलें…

    September 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.