Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Aug, 2025 ♦ 2:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद : स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाने के खिलाफ फुटपाथ दुकानदारों का हंगामा, आगजनी कर किया सड़क जाम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
    झारखंड

    धनबाद : स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाने के खिलाफ फुटपाथ दुकानदारों का हंगामा, आगजनी कर किया सड़क जाम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद। रेल प्रबंधन ने शनिवार को धनबाद के स्टेशन रोड से डीआरएम चौक तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान फुटपाथ दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया। दुकानदारों ने न सिर्फ आगजनी कर स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया, बल्कि कुछ दुकानदारों ने अपने ऊपर तेल छिड़कर आत्मदाह का भी प्रयास किया। इसके बाद धनबाद रेल पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

    जानकारी के अनुसार धनबाद रेल प्रबंधन ने शुक्रवार को लाउडस्पीकर से स्टेशन रोड से डीआरएम चौक तक के दुकानदारों को अपनी दुकान वहां से हटा लेने के लिए मुनादी करवाई थी। इसके बाद आज रेल प्रशासन डोजर और सुरक्षा बलों के साथ स्टेशन रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा। फुटपाथ दुकानदार एकजुट होकर इसके विरोध में सड़क पर उतर आए। दुकानदारों ने आगजनी कर स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया।

    इसके बावजूद रेल प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं रुकता देख कुछ दुकानदार अपने ऊपर तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास करने लगे, जिसे रेल पुलिस ने विफल कर दिया। इसके बाद दुकानदार दुकान तोड़ रहे डोजर को रोकने के लिए सड़क पर लेट गए। साथ ही कुछ दुकानदार डोजर के सामने खड़े हो गए। इसके बाद डोजर को वहां से पीछे हटना पड़ा और कुक समय के लिए इस अभियान को रोकना पड़ा। इसके बाद रेल प्रशासन ने दुकानदारों को मौके से हटाने के लिए लाठीचार्ज किया।

    फुटपाथ दुकानदार समिति के अध्यक्ष राम नारायण सिंह ने कहा कि तीन पीढ़ियों से ढाई सौ दुकानदार स्टेशन रोड के किनारे दुकान लगाकर जीविकोपार्जन करते आ रहे हैं लेकिन आज अचानक बिना किसी नोटिस के उनके दुकानों को उजाड़ा जा रहा है जबकि यह भूमि रेल प्रशासन की भी नहीं है। यह जमीन धनबाद जिला प्रशासन के अधीन है। बिना पुनर्वास के दुकानदारों को यहां से उजाड़ देना असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व में भी धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया था कि बिना पुनर्वास के उन्हें यहां से उजाड़ा नहीं जाएगा।

    दूसरी ओर धनबाद रेल प्रशासन का कहना है कि बीते शुक्रवार को यहां अतिक्रमण कर दुकान चला रहे दुकानदारों को मुनादी के जरिए सूचना दे दी गई थी कि वे अपनी-अपनी दुकानों को यहां से हटा लें। अतिक्रमण हटाने पहुंचे धनबाद अंचल निरीक्षक श्यामलाल मांझी ने कहा कि दुकानदार यहां से हटने को तैयार नहीं थे। साथ ही उन्होंने हंगामा भी किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : नौ नक्सलियों पर चलेगा देशद्रोह का मुकदमा, सरकार ने दी अनुमति
    Next Article बड़कागांव विधायक के प्रतिनिधि बितका की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने मारी 6 गोली

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू सेंट्रल जेल से शिफ्ट किये जायेंगे 200 कैदी, कई कुख्यात हैं यहां कैद

    August 22, 2025
    झारखंड

    ATS का चौंकाने वाला खुलासा- झारखंड के 285 लोग देश-विदेश के आतंकी संगठनों से जुड़े

    August 22, 2025
    झारखंड

    रांची रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द… देखें लिस्ट

    August 22, 2025
    Latest Posts

    शिक्षक और स्टॉकमैन निकले लश्कर-ए-तैयबा के मददगार, उपराज्यपाल ने किया बर्खास्त

    August 22, 2025

    नसबंदी और टीकाकरण के बाद वापस उसी जगह छोड़ दिये जायेंगे कुत्ते : सुप्रीम कोर्ट

    August 22, 2025

    पलामू सेंट्रल जेल से शिफ्ट किये जायेंगे 200 कैदी, कई कुख्यात हैं यहां कैद

    August 22, 2025

    ATS का चौंकाने वाला खुलासा- झारखंड के 285 लोग देश-विदेश के आतंकी संगठनों से जुड़े

    August 22, 2025

    हरतालिका तीज 2025 : 26 अगस्त को रखा जाएगा निर्जला व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

    August 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.