Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 3:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»उत्तरकाशी के बाद अब पौड़ी में फटा बादल, कई नेपाली मजदूर मलबे में दबे
    देश

    उत्तरकाशी के बाद अब पौड़ी में फटा बादल, कई नेपाली मजदूर मलबे में दबे

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 6, 2025Updated:August 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उत्तरकाशी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद अब पौड़ी जिले के थलीसैंण विकास खंड के ग्राम सारसों चौथान में बादल फटने की घटना सामने आई है। इस आपदा ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है, जिसमें सड़क किनारे रह रहे नेपाली मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सारसों चौथान में सड़क के किनारे नेपाली मजदूरों का टेंट लगा हुआ था। अचानक बादल फटने से भारी मात्रा में मलबा और पानी बहने लगा, जिसके चलते 3-4 नेपाली मजदूर मलबे में दब गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला और उनकी जान बचाई। कुछ मजदूरों को गहरी चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।

    ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए पीड़ित मजदूरों के लिए स्थानीय स्कूल में रहने की व्यवस्था की है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि कुछ और मजदूर अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं। प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं।

    उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और बादल फटने की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। इस घटना ने एक बार फिर राज्य में आपदा प्रबंधन और बुनियादी ढांचे की तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं।

    Also Read : झारखंड में अगले दो दिन होगी भारी बारिश, 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

    After Uttarkashi disaster strikes Pauri National news Nepali labourers buried under rubble उत्तरकाशी के बाद पौड़ी में आपदा नेपाली मजदूर मलबे में दबे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में अगले दो दिन होगी भारी बारिश, 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी
    Next Article नदी में डूबने से मासूम की मौ’त, दोस्तों के साथ गया था नहाने

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    PM मोदी ने ‘कर्तव्य भवन’ का किया उद्घाटन

    August 6, 2025
    देश

    राष्ट्रीय पहचान पत्र केवल NRC में दर्ज नागरिकों को ही मिलेगा

    August 6, 2025
    ट्रेंडिंग

    सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने भावुक कविता के साथ किया मां को याद

    August 6, 2025
    Latest Posts

    भारतीय क्रिकेट टीम के सामने एशिया कप की चुनौती, गिल-यशस्वी-सुदर्शन पर नजर

    August 6, 2025

    साहिबगंज में जमीन विवाद ने ली तीन लोगों की जान, आरोपी ने किया सरेंडर

    August 6, 2025

    झारखंड में सहायक आचार्य की नियुक्ति के लिए 8 अगस्त को रांची में जिला स्तरीय काउंसलिंग

    August 6, 2025

    एक ही रात दो कारोबारियों से छिनतई, जेवर और चावल व्यवसायी को बनाया निशाना

    August 6, 2025

    56 एकड़ जमीन विवाद में पूर्व नक्सली पुनय उरांव समेत छह को अग्रिम जमानत

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.