Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jul, 2025 ♦ 11:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने किया सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट, जानें क्या लिखा
    जोहार ब्रेकिंग

    विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने किया सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट, जानें क्या लिखा

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2024Updated:October 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी है. जिसके तहत दो चरणों में झारखंड में चुनाव होंगे. इस बीच झारखंड के पूर्व सीएम व बीजेपी नेता चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने युवा साथियों के नाम से पोस्ट करते हुए अपने मन की बात साझा की है.

    https://x.com/ChampaiSoren/status/1846529932844843221

    ये लिखा है एक्स पर पोस्ट में

    झारखंड के युवा साथियों को जोहार !

    युवा शक्ति के कंधों पर किसी भी राज्य तथा राष्ट्र का भविष्य होता है. मात्र 24 साल पुराने हमारे झारखंड राज्य को लेकर आपके मन में कई सपने, उम्मीदें एवं आकांक्षाएं होंगी.

    आप में से कई साथी अपने परिवार, समाज, राज्य तथा राष्ट्र के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं, लेकिन व्यवस्था की वजह से मजबूर हैं. आपकी परेशानियों तथा आपके मुद्दों को हमने करीब से देखा एवं समझा है.

    पिछले साढ़े चार दशकों के अपने बेदाग राजनैतिक सफर में हमने हमेशा युवाओं, छात्रों, महिलाओं एवं बड़े-बुजुर्गों समेत समाज के सर्वांगीण विकास हेतु काम किया है. हमेशा, हर किसी के मुद्दों/ शिकायतों को सुनने तथा उनका समाधान तलाशने के लिए प्रयासरत रहा हूँ. हमारे कार्यकाल में दर्जनों डिग्री कॉलेज, पॉलीटेक्निक तथा अन्य शिक्षण संस्थानों का निर्माण शुरू किया गया था.

    हमारे पांच महीनों के अल्पकालिक कार्यकाल के दौरान शुरू की गई विभिन्न नियुक्ति प्रक्रियाओं को रोकने की जद्दोजहद ने ना सिर्फ आपको, बल्कि मुझे भी खासा निराश किया है.

    भारतीय जनता पार्टी में, जब हम परिवर्तन की बात करते हैं, तब हमारा मकसद सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था में परिवर्तन लाना है. हमलोग एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जहां क्लर्क से लेकर सीएम तक, हर कोई आपकी शिकायतों को सुने एवं पूरी ईमानदारी के साथ उन पर कार्रवाई करे.

    आइये, साथ मिलकर हम एक ऐसी सरकार बनाते हैं,  जो कैलेंडर बना कर, पारदर्शिता से सभी नियुक्ति प्रक्रियाओं को पूरा करवाएगी. एक ऐसी व्यवस्था बनाते हैं, जिसमें सिर्फ योग्य एवं प्रतिभाशाली छात्रों का चयन हो तथा पेपर लीक एवं भ्रष्ट्राचार का कोई स्थान ना रहे.

    भाजपा की सरकार आने के तुरंत बाद 2.87 लाख नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके साथ ही 5 लाख युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाये जाएंगे, ताकि वैसे लोग भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकें जो किसी कारणवश नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते.

    आपमें से कई लोग पहली बार वोट देंगे. उन युवा साथियों से विशेष अनुरोध है कि झारखंड में भाजपा को वोट देकर, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत बनाएं.

    आइये, साथ मिल कर एक “नया झारखंड” बनाते हैं, उन लोगों के जीवन-स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं, जिन्होंने इस नए राज्य के साथ अपने बेहतर भविष्य के सपने देखे थे.

    आपका,

    चम्पाई सोरेन

    आकांक्षाएं उम्मीदें एक्स चंपाई सोरेन चुनाव आयोग जोहार झारखंड झारखंड राज्य दो चरण परिवार परेशानियां पूर्व सीएम बीजेपी नेता भविष्य मन की बात मुद्दे युवा शक्ति युवा साथियों राष्ट्र विधानसभा चुनाव व्यवस्था सपने समाज सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदीपावली और छठ को लेकर रांची नगर निगम के अधिकारियों ने की बैठक, ये दिया निर्देश  
    Next Article विधानसभा चुनाव को लेकर झापा ने 5 प्रत्याशियों की घोषणा की, जानें कांके से किसे मिला टिकट

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025
    झारखंड

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025
    जामताड़ा

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025
    Latest Posts

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने जामताड़ा परिसदन में पदाधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक

    July 30, 2025

    राष्ट्रपति के रांची आगमन से पूर्व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आईजी ने पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को दी ब्रीफिंग

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.