Giridih : गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जोगीटांड के सात नंबर में एक दर्दनाक वारदात हुई। घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान कंचन देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम गोपी दास है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, कंचन देवी और गोपी दास ने करीब चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। कंचन अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने कंचन को खोज निकाला। इसके बाद पुलिस ने गोपी और कंचन को थाने में बुलाया और दोनों के बीच समझौता कराया। समझौता के बादा दोनों को सास के साथ घर भेज दिया गया। कंचन की सास के अनुसार वह बेटा और बहू को लेकर घर जा रही छी। वह आगे-आगे चल रही थी। पीछे-पीछे बहू और बेटा थे। इस बीच पता चला कि उसकी बहू का गला रेत दिया गया है। गंभीर हालत में कंचन को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Also Read : गिरिडीह में सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, रैली निकाल कर रखी 6 सूत्री मांगें