Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 8:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ADR REPORT: आपराधिक मामलों में दोषी करार देश के 27 सांसदों में 2 झारखंड के
    झारखंड

    ADR REPORT: आपराधिक मामलों में दोषी करार देश के 27 सांसदों में 2 झारखंड के

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2024Updated:June 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे 27 सांसद आपराधिक मामलों में दोषी करार दिये जा चुके हैं. इस लिस्ट में झारखंड के भी दो सांसद हैं. यह दोनों सांसद भाजपा के हैं। एक धनबाद से सांसद बने ढुल्लू महतो हैं और दूसरी कोडरमा से दूसरी बार सांसद चुनी गईं अन्नपूर्णा देवी. वहीं लोकसभा के 543 में से 27 सांसदों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज है. इसमें झारखंड से एकमात्र सांसद ढुल्लू महतो का नाम शामिल है.

    ढुल्लू के खिलाफ 22 आपराधिक मामले दर्ज

    एडीआर ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों के द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे का अध्ययन करने के बाद जो रिपोर्ट तैयार की है उसमें उम्मीदवारों ने यह जानकारी दी है. ढुल्लू महतो ने चुनाव आयोग के समक्ष जो हलफनामा दाखिल किया था, उसमें उन्होंने कहा है उनके खिलाफ कुल 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें से 2 मामलों में उन्हें दोषी करार दिया जा चुका है. उन्होंने यह भी बताया है कि गंभीर आईपीसी की 34 धाराएं उनके खिलाफ लगी हैं.

    अन्नपूर्णा के खिलाफ कोई गंभीर केस नहीं

    कोडरमा से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी अपने चुनावी हलफनामे में यह घोषणा की है कि उनके खिलाफ 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं. एक मामले में उन्हें दोषी करार दिया जा चुका है, लेकिन उनके खिलाफ गंभीर आईपीसी की कोई धारा नहीं लगी है.

    अन्नपूर्णा आपराधिक मामले एडीआर कोडरमा ढुल्लू दोषी धनबाद सांसद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह: अबुआ आवास योजना के लाभुक से 8000 घूस लेते मुखिया गिरफ्तार, एसीबी ने रंगेहाथ दबोचा
    Next Article Breaking: किऊल जंक्शन में पटना से जसीडीह जा रही पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग

    Related Posts

    कारोबार

    रांची का त्योहार शुरू : मोरहाबादी मैदान में एक्सपो उत्सव 2025 कल से, 7 दिन तक चलेगा कंज्यूमर फेयर

    September 15, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन ने पेसा नियमावली पर की उच्च स्तरीय बैठक, दिए अहम निर्देश

    September 15, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन चूना-पत्थर : चिलखारी नरसंहार के सूत्रधार सहित तीन खूंखार का खात्मा

    September 15, 2025
    Latest Posts

    रांची का त्योहार शुरू : मोरहाबादी मैदान में एक्सपो उत्सव 2025 कल से, 7 दिन तक चलेगा कंज्यूमर फेयर

    September 15, 2025

    सीएम हेमंत सोरेन ने पेसा नियमावली पर की उच्च स्तरीय बैठक, दिए अहम निर्देश

    September 15, 2025

    ऑपरेशन चूना-पत्थर : चिलखारी नरसंहार के सूत्रधार सहित तीन खूंखार का खात्मा

    September 15, 2025

    झारखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने घाटशिला के दूरदराज़ मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण…

    September 15, 2025

    राजनीतिक दलों पर नहीं लागू होगा महिला सुरक्षा कानून : SC

    September 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.