Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Aug, 2025 ♦ 1:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सरना समाज का प्रयास सराहनीय, द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से आदिवासी समाज को मिलेगी प्रेरणा : रघुवर दास
    झारखंड

    सरना समाज का प्रयास सराहनीय, द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से आदिवासी समाज को मिलेगी प्रेरणा : रघुवर दास

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद देश के सर्वोच्च पद पर जनजातीय समाज का प्रतिनिधि बैठने जा रहा है, यह हम सब के लिए गौरव का विषय है।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज को जो सम्मान दिया है, उसके लिए उनको धन्यवाद। झारखंड के सरना समाज ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के दिन समाज की बच्चियों को प्रेरित करने के लिए खुब पढ़ो-आगे बढ़ो के नारे के साथ कॉपी-कलम देने का जो कार्य किया है, इसके लिए सभी का साधुवाद।


    श्री दास ने आज राष्ट्रपति चुनाव के वोटिंग के दिन रांची के नामकुम रिंग रोड स्थित न्यू भुसूर गांव में बच्चियों के लिए आयोजित प्रोत्साहन कार्यक्रम में कहा कि द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद पर चुना जाना जनजातीय समाज के बच्चों को काफी प्रेरित करेगा। आदिवासी समाज की बच्चियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
    श्री दास ने कहा कि आदिवासी समाज ने देश की आजादी में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पहली बार आदिवासी समाज के द्वारा ही अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान किया गया था। हमारे भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फुलो-झानो, तिलका मांझी, बीर बुद्धू भगत, समेत बड़ी संख्या में हमारे आदिवासी पूर्वजों ने अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी। लेकिन देश की आजादी के बाद उन्हें वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज के अमर वीर शहीदों को सम्मान दिया। भारतवासी उनके बारे में जान सके, इसके लिए कई कार्य किये। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाने की घोषणा की। सामान्य परिवार से आनेवाली आदिवासी महिला को देश में पहली बार राज्यपाल और अब राष्ट्रपति बनाया। जबकि देश पर 60 वर्षों तक राज करनेवाले दलों ने केवल अपने परिवार के लोगों को ही आगे बढ़ाया है।
    उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत उत्सव में देश के शहीदों को सम्मान देने के लिए हर घर पर तिरंगा फहराया जायेगा। आप भी आस पास के गांव में हर घर में जाकर लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। 13 अगस्त से अपने घर पर सभी तिरंगा फहरायें। यह आजादी की लड़ाई लड़नेवाले लाखों वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    इस अवसर पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, छोटानागपुर सरना समिति के अध्यक्ष अशोक मुंडा, भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर, आरती सिंह, लाल खटंगा की मुखिया पुष्पा उरांव, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पाहन जगलाल पाहन, रवि मुंडा, बिरसा पाहन, करमू मुंडा, केंद्रीय सरना समिति के अमर मुंडा, जगरनाथ तिर्की, नवयुवक क्लब संघ सरना समिति के अध्यक्ष मुकेश मुंडा, अंजु मुंडा, कविता मुंडा, अंजु टोप्पा, छोटानागपुर सरना समिति के समीर राय, हरीश कुमार गझु, बिरसा पाहन, झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति, वीर बिरसा नगर के अलावा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चियां व ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं।
    विनय

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहुआ माजी, कपिल सिब्बल और हरभजन सिंह सहित 28 नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों ने ली शपथ
    Next Article गिरिडीह : हाई वोल्टेज तार के खम्भे से लटका मिला युवक का शव

    Related Posts

    झारखंड

    निर्वाचन आयोग ने झारखंड के पांच राजनीतिक दलों से मांगे शपथ पत्र

    August 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    IAS विनय चौबे को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

    August 14, 2025
    गोड्डा

    सूर्या हांसदा मुठभेड़ मामले की अब CID करेगी जांच

    August 14, 2025
    Latest Posts

    निर्वाचन आयोग ने झारखंड के पांच राजनीतिक दलों से मांगे शपथ पत्र

    August 14, 2025

    रिलायंस की ‘डिजिटल इंडिया सेल’ फिर लौटी, इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों पर 25% तक छूट

    August 14, 2025

    IAS विनय चौबे को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

    August 14, 2025

    CM नीतीश ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया एरियल सर्वे

    August 14, 2025

    सूर्या हांसदा मुठभेड़ मामले की अब CID करेगी जांच

    August 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.