Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Jul, 2025 ♦ 2:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अडानी फाउंडेशन ने कराया अंतर ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन
    झारखंड

    अडानी फाउंडेशन ने कराया अंतर ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हज़ारीबाग। गोंदलपुरा कोल परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सोमवार को सेहदा गांव में अंतर ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    3 दिनों तक चलने वाली इस खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर गोंदलपुरा पंचायत के मुखिया वासुदेव यादव और पूर्व मुखिया श्रीकांत निराला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उद्घाटन समारोह के बाद मौजूद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि खेल दिवस के अवसर पर अदाणी कंपनी की ओर से यह एक बेहतर आयोजन है।

    ऐसे खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए, जिससे खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार होता रहेगा। उन्होंने कहा कि खेल हमें आपस में एक दूसरे से जोड़ता है और इससे आत्मविश्वास बढ़ने के साथ-साथ शारीरिक सक्रियता भी बनी रहती है। अतिथियों ने सभी टीमों को शुभकामनाएं दी।

    नवयुवक औद्योगिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड और अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम के तहत की ओर से आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में कुल 11 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन कुल 3 मुकाबले हुए जिसमें भेलवा, काउंसी, चपरी, बसकटवा, जोराकाट और सेहदा की टीमों ने हिस्सा लिया।

    इसमें भेलवा, बसकटवा और जोराकाट की टीमें विजयी रहीं। मंगलवार को प्रतियोगिता के तहत गाली, बलोदर और गोंदलपुरा की टीमों के बीच मुकाबला होगा। प्रतियोगिता का समापन 31 अगस्त को होगा।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहथियार के बल पर पैसा लूटने का प्रयास, विरोध करने पर मारी गोली
    Next Article अंकिता सिंह मामला : बवाल बढ़ते ही हरकत में आयी पुलिस, पेट्रोल लाने वाला दूसरा आरोपी नईम गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    जमशेदपुर में हुए लूटकांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

    July 1, 2025
    झारखंड

    पिस्का मोड़ में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

    July 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जब बहनोई बन गये IAS, तो रेंजर को मिल गयी तबादले की ‘ताकत’

    July 1, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में हुए लूटकांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

    July 1, 2025

    पिस्का मोड़ में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

    July 1, 2025

    जब बहनोई बन गये IAS, तो रेंजर को मिल गयी तबादले की ‘ताकत’

    July 1, 2025

    भोगनाडीह लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, डीसी और एसपी को निलंबित करने की मांग

    July 1, 2025

    हजारीबाग सिविल कोर्ट में पोस्ट ऑफिस और ATM की सुविधा शुरू

    July 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.