Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 8:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़कियों को फंसा करता था अय्याशी, रांची आरपीएफ टीम ने आरोपी को दबोचा
    झारखंड

    इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़कियों को फंसा करता था अय्याशी, रांची आरपीएफ टीम ने आरोपी को दबोचा

    Team JoharBy Team JoharJune 2, 2024Updated:June 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रांची रेलवे पुलिस फोर्स की टीम को एक ऐसे शख्स के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है, जो नाबालिग लड़कियों को सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) के माध्यम से फंसा कर अय्याशी कर छोड़ देता था. आरपीएफ की टीम ने आरोपी अमित दास को प्लेटफार्म 1 से पकड़ा है. गिरफ्तार अमित अशोक मार्ग रोड, वार्ड नंबर 3, थाना -उमरकोट, जिला नवरंगपुर ओडिशा का रहने वाला है. यह जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दिगंजय शर्मा ने दी. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अमित दास पहले भी एक नाबालिग लड़की के साथ अय्याशी मामले में जेल जा चुका है. ओडिशा के जेल में 9 माह रहने के बाद निकला था. अमित सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़कियों को प्यार के झांसे में फंसाता है, फिर अपने शौक पूरे करता है. अभी तक 3 नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना चुका है.

     

    क्या है मामला

    ओडिशा पुलिस ने रांची के  मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार को एक नाबालिग लड़की के बारे में सूचना दी. जानकारी दी गयी कि अमित दास नाम के ने एक लड़की का अपहरण कर लिया है. आरोपी के खिलाफ केस नं. 56/2024 अंतर्गत धारा 363/294/506/34 आईपीसी लांजीगढ़ पुलिस थाना ओडिशा में दर्ज है. सूचना मिलते ही मंडल सुरक्षा आयुक्त ने निरीक्षक दिगंजय शर्मा को ऑपरेशन को “रेल प्रहरी” से त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके बाद रांची स्टेशन पर तलाशी ली गई और आरोपी को नाबालिग लड़की के साथ प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर नन्हे फरिश्ते टीम की सुमन मिंज और अंजना कुमारी के साथ मिलकर पकड़ा लिया. सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन करते हुए नाबालिग लड़की को प्रेमाश्रय को सौंप दिया गया.

    apharan Arrest nabalik ladki Ranchi Railway Station
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीजेपी नेता रामकृपाल यादव पर फायरिंग, एक समर्थक घायल
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 02 June 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.