Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 4:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : चुटिया में हुए डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    रांची : चुटिया में हुए डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित होटल शिवालिक में पिता-पुत्र की गला रेतकर हत्या मामले की पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। हत्या की घटना के 22 घंटे के अंदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपित नागेश्वर महतो के होने वाले दमाद चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। चंदन कुमार ने हत्या की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। रांची पुलिस जल्द ही पूरे मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

    बताया जा रहा है कि चंदन कुमार की नागेश्वर महतो की बेटी से शादी तय हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बना। इसका वीडियो नागेश्वर महतो के बेटे अभिषेक के हाथ लग गया। इसके बाद अभिषेक चंदन को ब्लैकमेल करने लगा और फंसा देने की धमकी देने लगा। इससे परेशान होकर एक साजिश के तहत चंदन ने इस घटना को अंजाम दिया। चंदन ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर नागेश्वर महतो और उनके बेटे अभिषेक मेहता को बेहोश कर दिया। इसके बाद चाकू से गला रेतकर दोनों की हत्या कर दी। खुद को निर्दोष साबित करने के लिए चंदन ने पुलिस को फोन भी किया और पूरे मामले की जानकारी भी दी।

    उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित होटल शिवालिक में रुके पिता-पुत्र की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान हजारीबाग के इचाक निवासी नागेश्वर मेहता और उनके पुत्र अभिषेक के रूप में हुई थी।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऔरंगाबाद में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में आईईडी बरामद किया
    Next Article प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, 5000 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

    Related Posts

    झारखंड

    राजधानी में मूसलाधार बारिश को लेकर प्रशासन ने कई विभाग को दिये अहम निर्देश

    June 18, 2025
    चतरा

    अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 2.225 kg अफीम बरामद

    June 18, 2025
    झारखंड

    10 जुलाई को रांची में होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

    June 18, 2025
    Latest Posts

    राजधानी में मूसलाधार बारिश को लेकर प्रशासन ने कई विभाग को दिये अहम निर्देश

    June 18, 2025

    अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 2.225 kg अफीम बरामद

    June 18, 2025

    10 जुलाई को रांची में होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

    June 18, 2025

    भू-अर्जन कार्यालय में निगरानी विभाग की छापेमारी, कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    June 18, 2025

    गम्हरिया के होटल में हुई बड़ी चोरी, नकदी और CCTV सेट ले भागे चोर

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.