Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 4:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»इंजीनियर से कुख्यात लवकुश शर्मा के नाम पर रंगदारी की मांग, आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    इंजीनियर से कुख्यात लवकुश शर्मा के नाम पर रंगदारी की मांग, आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची:  इंजीनियर से कुख्यात गैंगस्टर लवकुश के नाम पर रंगदारी मांगी जा रही थी लेकिन, पुलिस ने जब मामले की जांच की तो बरियातू इलाके का ही रहने वाला जावेद अख्तर पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला. रांची पुलिस के वांटेड कुख्यात अपराधी लवकुश शर्मा के नाम पर एक इंजीनियर से रंगदारी की डिमांड की गई थी. बरियातू थाना क्षेत्र के मोरहाबादी निवासी इंजीनियर से कुख्यात लवकुश शर्मा के नाम पर पांच लाख की रंगदारी मांगी गई थी. मोबाइल नंबर 94315 08053 से फोन करने वाला व्यक्ति खुद को लवकुश शर्मा बता रहा था.

    इस संबंध में इंजीनियर की ओर से बरियातू थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई थी. इंजीनियर के अनुसार वह मोरहाबादी के सिंदवारटोली में अपार्टमेंट का निर्माण करा रहे हैं. छह माह से निर्माण कार्य चल रहा है. बीते 2 मई की शाम उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया, जिसने खुद को लवकुश शर्मा बताया और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी. साथ ही धमकी दी कि अगर रंगदारी की रकम उन्हें नहीं मिली तो अंजाम बुरा होगा. इसके बाद कॉल करने वाले ने 3 और 4 मई को भी फोन कर रंगादारी की मांग की थी.

    मामले को लेकर पीड़ित इंजीनियर की ओर से प्राथमिकी दर्ज करवाने के बाद बरियातू पुलिस तफ्तीश में जुट गई. इसी दौरान टेक्निकल सेल से यह जानकारी भी मिली कि जिस नंबर से लव कुश शर्मा के नाम पर रंगदारी मांगी जा रही है वो जावेद अख्तर के व्यक्ति के नाम पर है. जैसे ही जावेद अख्तर को यह जानकारी मिली कि पुलिस ने उसे पहचान लिया है वह फरार हो गया. सोमवार की देर रात बरियातू थाना प्रभारी ज्ञानरंजन को पता चला कि जावेद अख्तर अपने घर सत्तार कॉलोनी आया हुआ है, उसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJMM के प्रत्याशी की घोषणा पर कांग्रेस नाराज़, विधायक दीपिका पांडेय सिंह और पूर्णिमा सिंह ने अपमानजनक बताया
    Next Article भाजपा उम्मीदवार आदित्य साहू ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल पुलिस हिरासत में

    July 7, 2025
    झारखंड

    लाइनमैन उमेश महतो की मौ’त पर ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने जताया आक्रोश

    July 7, 2025
    जमशेदपुर

    डूरंड कप 2025 का हुआ आयोजन, राज्यपाल पहुचें XLRI

    July 7, 2025
    Latest Posts

    धीरज सिंह कठिनाइयों को हराकर बने CA, बने गांव के लिए प्रेरणा

    July 7, 2025

    हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल पुलिस हिरासत में

    July 7, 2025

    लाइनमैन उमेश महतो की मौ’त पर ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने जताया आक्रोश

    July 7, 2025

    यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थामा जन सुराज का दामन, प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता

    July 7, 2025

    डूरंड कप 2025 का हुआ आयोजन, राज्यपाल पहुचें XLRI

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.