एकाउंटेंट ने किया 40 लाख का गबन, भेजा गया जेल

Joharlive Team

रांची। अरगोड़ा पुलिस ने 40 लाख का गबन के आरोपित एकाउटेंट आदर्श कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार हरमू रोड निवासी रितेश कश्यप की कंपनी फोटो में में फरवरी 2019 से आदर्श कुमार एकाउंटेट का काम संभालता था। मूल रूप से रामगढ़ का रहने वाला है। फिलहाल चेशायर होम रोड में रहता है। रितेश ने बताया है कि आरोपित द्वारा रुपये का हेरफेर कर गबन किया गया है। इसमें उसके पिता की भी मिलीभगत है। एक वर्ष के भीतर लेजर में गलत तरीके से छेड़छाड़ कर 40 लाख रुपये गबन कर लिया। इसकी जानकारी क्लोजिंग के समय ऑडिट करने पर पता चला। इसके बाद कंपनी के संचालक रितेश ने मंगलवार को अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस बुधवार को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Exit mobile version