दुमका में राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मचारी को एसीबी ने 8 आठ हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

दुमका : झारखंड के दुमका में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को छापेमारी कर एक सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मचारी पर 8000 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। अउइ ने दावा किया है कि घूस की रकम लेते हुए कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ा गया। यह कार्रवाई जिले के जामा अंचल कार्यालय में हुई। कर्मचारी का नाम विभास तिवारी है।

बताया गया कि कर्मचारी अपने हाथ से पैसा ले रहा था। इसी बीच एक शख्स ने हाथ पकड़ लिया। छापेमारी का अहसास होते ही कर्मचारी ने हाथ छुड़ाकर अंचल कार्यालय परिसर से बाहर निकलने के लिए दौड़ लगा दी। अउइ की टीम पहले से ही कई चरण का घेरा बनाकर तैयार खड़ी थी। टीम के दूसरे सदस्यों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद टीम उसे लेकर दुमका आ गई। जानकारी के अनुसार राजस्व कर्मचारी ने लाभुक से योजना के क्रियान्वयन के मद में 8000 रुपये की मांग की थी। लाभुक पैसे दे पाने में असमर्थ था। वह बार-बार गुहार लगाता रहा। कर्मचारी ने बिना रिश्वत लिए काम करने से साफ इंकार कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत अउइ के अधिकारियों से कर दी। टीम ने पहले शिकायत का सत्यापन किया। जांच में शिकायत सही मिलने के बाद कर्मचारी को जाल बिछाकर कार्यालय के अंदर से दबोचा गया।

पकड़ा गया आरोपी छकउ कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। अउइ की टीम पिछले 15 दिनों से इस पर निगाह बनाए हुए थी। घर से लेकर कार्यालय तक इसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। सूत्रों की माने तो कर्मचारी कई लोगों को अपने घर बुलाकर पैसे की लेनदेन करता था। शिकायतकर्ता से भी पैसे घर ही पहुंचाने के लिए कहा था। हालांकि टीम ने शिकायतकर्ता के जरिए कर्मचारी को कार्यालय में मिलकर बात करने के लिए राजी कर लिया।

Exit mobile version