Palamu : पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल के मोहम्मदगंज प्रखंड के छोटे से गांव भजनिया की रहने वाली आकांक्षा चौधरी ने CSIR-UGC NET की लाइफ साइंस विषय की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। आकांक्षा को 97.6973509 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं, जिससे उन्हें जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर और पीएचडी के लिए झारखंड राज्य एवं केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश की पात्रता मिली है।
आकांक्षा की ऑल इंडिया रैंक ओबीसी कैटेगरी में 183 रही है। उन्होंने रांची के महिला कॉलेज से जूलॉजी में एमएससी प्रथम डिस्टिंक्शन के साथ पूरा किया है।
आकांक्षा शिक्षक प्रेम चौधरी और गृहिणी लीलावती देवी की पुत्री हैं। उनकी इस सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। उनके बड़े भाई अभय चौधरी, जो बोकारो में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, ने भी अपनी बहन की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
इसके अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, सीबी रमन सिंह, राकेश चौरसिया, राजद के अनुमंडल अध्यक्ष खुर्शीद खान, कलामुद्दीन खान, पूर्व मुखिया पंचम खान, नदीम खान समेत कई अन्य लोगों ने रविवार को आकांक्षा को बधाई दी।
Also Read : रामनगर में लगी आ’ग, 36 घर जलकर राख
Also Read : सीजफायर पर रक्षा मंत्रालय आज 11 बजे करेगा प्रेस ब्रीफिंग
Also Read : अब लखनऊ में भी बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअली करेंगे यूनिट का उद्घाटन
Also Read : शराब तस्करों का पीछा कर रही उत्पाद विभाग की बोलेरो पलटी, फिर…\
Also Read : झारखंड कैडर के चार IPS अधिकारी IG रैंक में केंद्र में इंपैनल
Also Read : बिहार की बेटियों ने रचा इतिहास, रग्बी में जीता गोल्ड मेडल
Also Read : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे पर भारत-पाकिस्तान को सहयोग का दिया प्रस्ताव
Also Read : चुन्नू ठाकुर समेत दो कुख्यात अपराधियों की 11 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क
Also Read : चीन के विदेश मंत्री ने NSA अजित डोभाल से की बात, स्थायी संघर्षविराम की अपील की