
Jamshedpur : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधीनगर में देर रात एक सनसनीखेज घटना घटी। बादल नाम के एक युवक ने पोपो मुंडा पर गोली चला दी। घटना उस समय हुई जब पोपो अपने घर में आराम कर रहा था। अचानक पहुंचे बादल ने उस पर फायरिंग कर दी। पोपो को दो गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, पोपो की हालत अब स्थिर है। पुलिस का कहना है कि यह घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई। प्रत्यक्षदर्शी गुड़िया ने बताया कि बादल ने ही पोपो पर गोलियां चलाईं। गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों में छिप गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। विधि व्यवस्था डीएसपी तौकीर आलम ने घटनास्थल का जायजा लिया और एक खाली खोखा बरामद किया। उन्होंने बताया कि आरोपी बादल की तलाश शुरू कर दी गई है और मामले की जांच जारी है।
Also Read : बिहार सरकार का बड़ा फैसला : बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये
Also Read : रांची पहुंचेंगे CDS जनरल अनिल चौहान, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो
Also Read : बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, आज PEC की अहम बैठक