Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 8:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»संदेहास्पद स्थिति में एक महिला का शव बरामद, पति और दूसरी पत्नी पर हत्या का आरोप
    झारखंड

    संदेहास्पद स्थिति में एक महिला का शव बरामद, पति और दूसरी पत्नी पर हत्या का आरोप

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: एक महिला का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद हुआ है. मृत महिला बतलून खातून के भाई और पिता ने उसके पति मुख्तार अंसारी और दूसरी पत्नी समीरा खातून पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी पति मुख्तार अंसारी और उसकी दूसकी पत्नी समीरा खातून को हिरासत में ले लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है. मामला नरकोपी थाना क्षेत्र के करर्गे गांव का है, जहां के निवासी मुख्तार अंसारी की 30 वर्षीय पत्नी बतलून खातून का शव पुलिस ने उसके घर से बरामद किया. बतलून खातून के भाई और पिता ने अपने दामाद मुख्तार अंसारी और उसकी दूसरी पत्नी समीरा खातून पर हत्या का आरोप लगाया और कहा कि देर रात बच्चे जब सो गये तब दामाद मुख्तार अंसारी और इसकी दूसरी पत्नी समीरा खातून ने मिलकर बतलून खातून की गला दबाकर हत्या कर दी.

    मृतका के चेहरे और गले पर जख्म के निशान पाए गए हैं. बतलून खातून के तीन छोटे बच्चे हैं. वहीं, दूसरी पत्नी समीरा खातून के दो बच्चे हैं. बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. नरकोपी थाना पुलिस बतलून खातून के शव को घटनास्थल से बरामद कर थाना ले आई है. थाना प्रभारी ने कहा कि हत्या के आरोपी मुख्तार अंसारी और उसकी दूसरी पत्नी समीरा खातून को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleST-SC थाने में अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ आदिवासी समाज का अपमान करने का आरोप में FIR दर्ज
    Next Article माइका कारोबारी की पुलिस पिटाई से मौत, दोषी पुलिसकर्मियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

    Related Posts

    झारखंड

    आज होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

    June 20, 2025
    झारखंड

    झारखंड में नॉन स्टॉप बारिश, आज भी मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025
    Latest Posts

    आज होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

    June 20, 2025

    एक्सिओम मिशन 4 की लॉन्चिंग फिर टली, नासा ने नहीं दी नई तारीख

    June 20, 2025

    झारखंड में नॉन स्टॉप बारिश, आज भी मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

    June 20, 2025

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.