Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2025 ♦ 1:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद में अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा, मलबा गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल
    झारखंड

    धनबाद में अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा, मलबा गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल

    Team JoharBy Team JoharApril 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : अवैध कोयला खनन के दौरान फिर हादसा हुआ है। शनिवार की सुबह बरोरा क्षेत्र की बंद पड़ी डेको आउट सोर्सिंग पैच के व्यू प्वाइंट के समीप में माइंस का मलबा गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। हादसे के बाद मलबे में दबी महिला को आनन-फानन में निकालकर लोग डुमरा की ओर भाग गए। सूचना मिलने पर पड़ोस के गांव के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे के करीब तीन घंटे बाद तक स्थानीय पुलिस अथवा कंपनी प्रबंधन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। जानकारी मिलने के बाद BCCL के दो पंप कर्मी घटनास्थल पर आए। उन्होंने हादसे के बारे में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि लगभग एक किलोमीटर लंबी परियोजना में कई जगह अवैध उत्खनन हो रहा है।

    यह घटना नावागढ़ और डुमरा को जोड़नेवाली सड़क के बगल में संचालित परियोजना के व्यू प्वाइंट के नीचे घटी है। अवैध खनन के कारण इलाका बेहद खतरनाक हो गया है। इससे इलाके में बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। हादसे के बावजूद घटनास्थल पर कोयला निकालने का काम जारी था। मौके पर मौजूद दर्जन भर लोग बोरियों में कोयला भरकर बाइक से ले जा रहे थे। परियोजना में कई जगह कोयले से भरी सैकड़ों बोरियां पड़ी हुई थीं। बताया जा रहा है कि इलाके में कोयला माफिया का बड़ा रैकेट सक्रिय है। यह लोग आसपास के मजदूरों को मोटी कमाई का लालच देकर अवैध खनन कराते हैं।

    मौके पर साइकिल और बाइक से जरिए कोयला निकालकर अन्यत्र पहुंचाया जाता है। इसके बाद इसे एकत्र कर माफिया अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करते हैं। यह पूरा धंधा सिस्टम में शामिल लोगों की मिली भगत से होता है। हाल ही में जिले में लगातार अवैध माइनिंग के दौरान हो रहे हादसों को NGT ने संज्ञान लिया है। इस मामले में बकायदा कमेटी बनाकर रिपोर्ट मांगी गई है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : टायर दुकानदार की दिनदहाड़े हत्या, नाराज परिजन और स्थानीय लोगों ने झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम किया
    Next Article रामगढ़ : मोबिल के डिब्बे में पैक होकर बिहार जा रही देसी शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने किया जब्त

    Related Posts

    झारखंड

    डंफर चालक का श’व पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया ह’त्या का आरोप

    May 11, 2025
    झारखंड

    रांची में टायर दुकान में लगी आ’ग, इलाके में हड़कंप

    May 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैडर के चार IPS अधिकारी IG रैंक में केंद्र में इंपैनल

    May 11, 2025
    Latest Posts

    कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने की PM मोदी की तारीफ, क्या कहा…जानिये

    May 11, 2025

    डंफर चालक का श’व पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया ह’त्या का आरोप

    May 11, 2025

    भारत-पाक युद्धविराम के बाद PM मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग

    May 11, 2025

    रांची में टायर दुकान में लगी आ’ग, इलाके में हड़कंप

    May 11, 2025

    झारखंड कैडर के चार IPS अधिकारी IG रैंक में केंद्र में इंपैनल

    May 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.