Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Aug, 2025 ♦ 3:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»नक्सलियों के मंसूबे पर करारा प्रहार, दो IED और पांच बंकर ध्वस्त
    चाईबासा

    नक्सलियों के मंसूबे पर करारा प्रहार, दो IED और पांच बंकर ध्वस्त

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नक्सलियों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के घने जंगलों और पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर करारा प्रहार किया है। पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, CRPF और झारखंड जगुआर के संयुक्त अभियान के दौरान पांच नक्सली बंकरों को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, दो शक्तिशाली IED, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, वॉकी-टॉकी सेट, सेफ्टी फ्यूज, एरो बम असेंबली, इलेक्ट्रिक वायर, सिरिंज मैकेनिज्म, काली और हरी नक्सली यूनिफॉर्म, एम्युनिशन पाउच सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। दोनों IED को बम निरोधक दस्ता की मदद से स्पॉट पर ही डिफ्यूज कर दिया गया।

    चाईबासा पुलिस कप्तान राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा समेत कई नक्सली दस्ते के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर 8 जुलाई से संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। 11 जुलाई को तलाशी के दौरान जंगलों में छुपाए गए दो शक्तिशाली IED और पांच नक्सली बंकरों का पता चला जिन्हें सुरक्षाबलों ने तत्काल ध्वस्त कर दिया।

    पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से इन IED को जंगल में प्लांट कर रखा था। अभियान के दौरान बंकरों से नक्सली दस्तावेज और दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद की गई है। एसपी ने कहा कि सारंडा और कोल्हान क्षेत्र से नक्सलियों का पूरी तरह सफाया करने तक यह अभियान जारी रहेगा।

    प्रशासन ने इलाके में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है और नक्सल विरोधी ऑपरेशन को और तेज करने की तैयारी की जा रही है। संयुक्त बलों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी विध्वंसक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    Also Read : अपराध की प्लानिंग कर रहे तीन चढ़े पुलिस के हत्थे, हथियार और गोलियां बरामद

    A strong blow to the plans of Naxalites two IEDs and five bunkers destroyed दो IED और पांच बंकर ध्वस्त नक्सलियों नक्सलियों के मंसूबे पर करारा प्रहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, तीन हुए गिरफ्तार…
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 12 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जामताड़ा

    कुएं में मिली दो बच्चों के पिता की बॉडी, भोर-भोर निकला था मॉर्निंग वॉक पर

    August 26, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में नशे का सौदागर धराया, सात पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त

    August 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 24 घंटे के भीतर आपदा प्रभावितों को दिया जा रहा मुआवजा : मंत्री इरफान अंसारी

    August 26, 2025
    Latest Posts

    कुएं में मिली दो बच्चों के पिता की बॉडी, भोर-भोर निकला था मॉर्निंग वॉक पर

    August 26, 2025

    पाकुड़ में नशे का सौदागर धराया, सात पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त

    August 26, 2025

    झारखंड में 24 घंटे के भीतर आपदा प्रभावितों को दिया जा रहा मुआवजा : मंत्री इरफान अंसारी

    August 26, 2025

    पुल-पुलिया और सड़कें बनाते समय पानी का बहाव न रोकें : सरयू राय

    August 26, 2025

    झारखंड विधानसभा ने पांच विधेयकों को ध्वनिमत से किया पास

    August 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.